यूएनजीए में पीएम मोदी ने दिया भाषण, कहा- हम उस देश के वासी हैं जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम उस देश के वासी हैं जिसने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है, शांति का संदेश दिया। मोदी ने अपने संबोधन में नया भारत और सबका साथ जैसे नारों का भी जिक्र किया।
अब 3डी अवतार में PM मोदी, मन की बात में दिया फिट इंडिया का मंत्र
योग को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब 3डी अवतार में भारत को योग सिखायेंगे। उनका एनीमेटेड विडियो लांच किया गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने 42वें मन की बात कार्यक्रम में दी। उन्होंने उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने इंडिया को फिट बनाने के लिए ये कदम उठाया है।
केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से खफा भाजपा MP ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र के गोंदिया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नाना पटोले ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर किसान विरोधी नीतियां बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो अपनी ही सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी को लेकर अपनाए जा रहे मापदंड से नाराज हैं।