राफेल सौदे को लेकर अनिल अंबानी ने गुजरात चुनावों से ऐन पहले लिखा था राहुल को एक खत!
राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमने-सामने है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर इस सौदे में हुई संदेहास्पद डील की चर्चा कर चुके हैं। अब इसी सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी का एक राहुल गांधी को लिखा खत सामने आया है। यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन लिखा गया था।
अनिल अंबानी ने आप के संजय सिंह पर ठोका 5000 करोड़ का मानहानि केस, सांसद बोले- नहीं चलेगी बंदर घुड़की
राफेल डील पर पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप के बीच देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अनिल अंबानी का आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर संजय सिंह उनकी कंपनी को राफेल डील में खींचा था।