मिनी मॉस्को से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कभी मिनी मॉस्को कहे जाने वाले बेगूसराय से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस युवा छात्र नेता को जल्दी ही महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
हमले के बाद JNU के पूर्व नेता उमर खालिद ने कहा- ये BJP प्रवक्ताओं और टीवी एंकर्स की देन है...
देशद्रोह का आरोप झेल चुके जवाहर लाल नेहरू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद पर संसद के पास स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर सोमवार को हमला हुआ। खालिद के सहयोगियों के मुताबिक हमलवार ने खालिद को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
जेएनयू में इस्लामिक आतंकवाद के पाठ्यक्रम पर छिड़ा विवाद
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में इस्लामिक आतंकवाद कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव पर विवाद शुरू हो गया है. दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को एक नोटिस जारी किया।
जेएनयू में 'लव जिहाद' पर फिल्म स्क्रीनिंग को लेकर विवाद, छात्र गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शुक्रवार को एक विवादित फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। इस हिंसा में कई छात्रों के घायल होने की खबर है। ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और विवेकानंद विचार मंच द्वारा दिखाई गई ‘इन द नेम ऑफ लव’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान यह झड़प हुई।
दिल्ली पुलिस की अभद्रता के खिलाफ पत्रकारों ने किया प्रदर्शन
विभिन्न मीडिया संगठनों से संबद्ध पत्रकारों ने शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस की अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन कर मीडियाकर्मियों से मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इन पत्रकारों में विभिन्न मीडिया संगठनों के फोटो पत्रकार भी शामिल थे।
JNU यौन उत्पीड़न मामला: पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं की एफआईआर और बढ़ते दबाव के बीच दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी को गिरफ्तार कर लिया है। अतुल जौहरी को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन्हें पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जाएगा।
3000 कंडोम ढूंढ ले रहे हैं, एक लापता छात्र नहीं : कन्हैया कुमार
इन दिनों सोशल मीडिया पर जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो केन्द्र की मोदी सरकार की खिलाफत और मुखर हो कर रहें हैं। NDTV का कार्यक्रम है जिसमें जवाब सवाल का लम्बा दौर चला है। इसमें ही हमारी सियासी जमात पर उन्होंने हमला किया है। नेताओं की मंशा और उनकी सोच पर हमला बोला है।