महाराष्ट्र : 2017 में कर्जमाफी के बावजूद 4500 किसानों ने की आत्महत्या
सिर्फ महाराष्ट्र की बात करें तो बीते पांच (2014-18) सालों में 14,034 किसानों ने आत्महत्या की है। इस तरह हर दिन औसतन आठ किसानों ने आत्महत्या की है। वास्तव में जून 2017 में राज्य सरकार द्वारा कर्जमाफी के लिए 34,000 करोड़ रुपये के ऐलान के बाद 4,500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।
किसानों की आत्महत्या पर वेंकैया के विवादित बोल; कहा- फैशन बन गया है कर्ज माफी
कर्जमाफी समेत अन्य मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे किसान आंदोलन और किसानों की आत्महत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने विवादित बयान दिया है। वेंकैयान ने गुरुवार को कहा कि कृषि कर्ज माफी आजकल फैशन बन गया है। कर्ज माफी होनी चाहिए लेकिन सिर्फ विशेष परिस्थितियों में। किसानों की बेहतरी के लिए कर्ज माफी अंतिम समाधान नहीं है।