लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। इस मानसून सत्र में पिछले सत्र के मुकाबले कम काम हुआ। राज्यसभा में 77.94 और लोकसभा में 79.5 फीसदी काम हुआ। सरकार के मुताबिक जो बिल पास हुए हैं वो बहुत महत्वपूर्ण हैं। लोकसभा में 14 और राज्यसभा में 9 बिल पास हुए।
लोकसभा में 2022 तक 'न्यू इंडिया' बनाने का प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वर्ष 2022 तक एक समावेशी और समृद्ध भारत बनाने का प्रस्ताव पारित किया जो स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, आज भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्ष में हम एक शक्तिशाली, समृद्ध, स्वच्छ, गौरवशाली भारत बनाने की प्रतिज्ञा करते हैं।
सरकार ने नहीं सुनी विपक्ष की मांग, लोकसभा से किया वॉकआउट
लोकसभा में किसानों और कृषि संकट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस खारिज किये जाने के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष ने बुधवार को सदन से वाकआउट किया। प्रश्नकाल में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा कराने की मांग पर अड़े विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही 12.00 बजे तक स्थगित कर दी गयी थी।
भारतीय संसद : लोकतंत्र का मंदिर
हमारे देश की राजनीतिक व्यस्था को या सरकार जिस प्रकार बनती और चलती है, उसे संसदीय लोकतंत्र कहा जाता है।संसद पुराने संस्कृत साहित्य का शब्द है। पुराने समय में राजा को सलाह देने वाली सभा ‘संसद’ कहलाती थी। राजा ‘संसद’ की सलाह को ठुकरा नहीं सकता था। बौद्ध सभाओं में संसदीय प्रक्रिया संबंधी नियम आज की संसद के नियमों से बहुत हद तक मिलते-जुलते थे। खुली बातचीत, बहुमत का फैसला, उच्च पदों के लिए चुनाव, वोट डालना, समितियों द्वारा विचार विमर्श आदि से हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं हजारों साल पहले से परिचित रही है।