श्रीलंका की संसद में PM राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
श्रीलंका की संसद ने राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को जबर्दस्त झटका देते हुए विवादित रूप से नियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया। 26 अक्टूबर के बाद पहली बार बुधवार को संसद की बैठक बुलायी गयी थी।
पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सिरिसेना ने दिलाई शपथ
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब सिरिसेना की पार्टी ने शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के हवाले से मीडिया ने यह जानकारी दी।