नेतृत्व परिवर्तन से शाह का इनकार, बोले- पीएम मोदी की अगुवाई में ही लड़ेंगे 2019 का चुनाव
मिशन 2019 के लिए बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नेतृत्व में बदलाव की बात को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही 2019 का चुनाव लड़ेगी।
मनमोहन का मोदी पर कटाक्ष, बोले- मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो मीडिया से बात करने में डरता हो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि वे अपने कार्यकाल में मीडिया से बातचीत करने में कभी डरते नहीं थे, बल्कि वे नियमित तौर पर प्रेस से बात करते थे और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे।
राफेल पर फिर बोले राहुल- चौकीदार चोर है; जांच करा लें, दो ही नाम निकलेंगे- मोदी और अंबानी
कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शीर्ष अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान समझता है कि चौकीदार चोर है। जिस दिन राफेल पर जेपीसी की जांच हो गई, उसी दिन दो नाम निकलेंगे- अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी।
जनादेश 2018 ; अति की हद पर अर्द्धविराम
हदें केवल देशों की ही नहीं होती हैं। हदें इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की भी होती हैं। निजी संपत्ति और अति की भी होती हैं। राजनीति में झूठ, जुमलेबाजी, नकरात्मकता और पोंगापंथी की भी होती है। इन पर पहले अर्द्धविराम फिर पूर्ण विराम लगता है। अभी अर्द्धविराम लगा है। 2019 में पूर्ण विराम लगाने का आगाज है। इस लिहाज से यह शुरुआत है राजनीति में नकरात्मकता के अंत का। अब इसे कोई नेता नहीं रोक सकता। यह जनता का फैसला है। यह किसी नेता के मन की बात नहीं है। यह सार तत्व है पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों का।
पांच राज्यों के चुनावों में नहीं चला मोदी का जादू; भाजपा के मजबूत किलों पर कांग्रेस का कब्जा
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का जादू नहीं चला। भाजपा का मजबूत गढ़ कहे जाने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से तोड़ा नाता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा- आपने मेरे साथ छल किया
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से नाता तोड़ मोदी सरकार में मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट बंटवारे पर कुशवाहा काफी वक्त से भाजपा आलाकमान से नाराज चल रहे थे।
पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का किया उद्घाटन, विरोधियों पर छोड़े तीर
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में सबसे ऊंची उनकी प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 'देश की एकता, जिंदाबाद' का नारा लगाते हुए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लिए पटेल के दिखाए रास्ते पर चलते रहने का आह्वान किया।
थरूर के विवादित बोल पर गरजे गिरिराज, कहा- ये पाकिस्तान होता तो जुबान चुप करा दी गई होती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नरेंद्र मोदी पर विवादित बोल से एक बार फिर चर्चा में हैं। थरूर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं, भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है।
CBI ROW : राहुल ने कहा- अब बच नहीं सकते हैं PM मोदी, जोरदार प्रदर्शन से दिखाई ताकत
सीबीआई विवाद पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस विवाद को राफेल डील से जोड़कर देशभर के सीबीआई दफ्तरों पर हल्ला बोला। दिल्ली में खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। वे कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च करते हुए सीबीआई मुख्यालय तक गए और प्रदर्शन किया।
घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए PM मोदी के चहेते अधिकारी : येचुरी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। येचुरी ने कहा कि मोदी द्वारा विशेष तौर पर चुने गए सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना रंगे हाथों पकड़े गए हैं। सीबीआई ने अपने ही एक अधिकारी के खिलाफ घुसखोरी का मामला दर्ज किया है।