पीएम मोदी ने किया दावा; 2022 में आजादी के 75 साल पर होगा एक नए भारत का निर्माण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होंगे और अगर देश के सवा सौ करोड़ लोग इन पांच सालों में (2018 से 2022 तक) देश को बुलंदी पर पहुंचाने का संकल्प लें तो आजादी के दीवानों ने जो सपना देखा था, वैसा ही एक नये भारत का निर्माण हो सकेगा।
न्यू इंडिया के सपने की हकीकत
न्यू इंडिया मतलब नया भारत। एक ऐसा भारत जहां कोई गरीब नहीं हो, कोई भूखा न हो, कोई अनपढ़ न हो, कोई बेरोजगार न हो, सर्वधर्मसम्भाव का मान हो, जय जवान-जय किसान का नारा बुलंद हो। जानकार मानते हैं कि 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने जो वायदे देश की जनता से किए थे, अगर उसे भी पूरा करने में सरकार सफल रही तो खुद-ब-खुद नया भारत यानी न्यू इंडिया बन जाएगा।
यशवंत के बाद स्वदेशी जागरण मंच ने भी केन्द्र की नीतियों को लेकर उठाये गंभीर सवाल
पूर्व केन्द्र मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बाद स्वदेशी जागरण मंच ने भी केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक अश्विनी कुमार ने कहा कि मौजूदा आर्थिक नीतियों में कुछ चीजें हैं जिन्हें बदलना जरूरी है। तो वहीं बेटे जयंत ने पिता को काउंटर करता लेख लिख डाला है।
लाल किले की प्राचीर से PM मोदी का आह्वान - 'भारत जोड़ो' के साथ बनाएंगे न्यू इंडिया
पूरा हिन्दुस्तान आज आजादी के 70 साल का जश्न मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से चौथी बार देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आह्वान किया कि 1942 में 'भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज हम 'भारत जोड़ो' का नारा दे रहे हैं। इसी नारे के साथ आगे बढ़कर हम देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले सपूतों ने जिस भारत का सपना मन में पाला था उसे पूरा करेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्र को किया संबोधित, कहा- न्यू इंडिया में गरीबी के लिए कोई जगह नहीं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कोविंद ने कहा कि 2022 तक भारत न्यू इंडिया बनेगा जहां गरीबी की कोई जगह नहीं होगी। कोविंद ने कहा कि जिस न्यू इंडिया की बात हो रही है उसके कुछ बड़े स्पष्ट मापदंड हैं जैसे हर परिवार के लिए घर, बिजली, बेहतर सड़कें और संचार माध्यम, आधुनिक रेल नेटवर्क, तेज और सतत विकास।
लोकसभा में 2022 तक 'न्यू इंडिया' बनाने का प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वर्ष 2022 तक एक समावेशी और समृद्ध भारत बनाने का प्रस्ताव पारित किया जो स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, आज भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्ष में हम एक शक्तिशाली, समृद्ध, स्वच्छ, गौरवशाली भारत बनाने की प्रतिज्ञा करते हैं।
PM मोदी ने भरी हुंकार, बोले- मुझे दिख रहा है 'एक नया भारत'
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़ अन्य सभी प्रदेशों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें एक नया भारत दिख रहा है। मोदी ने 2022 का लक्ष्य रखते हुए कहा कि इस जीत ने हमें न्यू इंडिया की बुनियाद रखने का हौसला दिया है।