पीएनबी घोटाला मामले में रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के सिंघवी, कहा- मानहानि का दावा करूंगा
पीएनबी फर्जीवाड़े को लेकर जैसी उम्मीद थी ठीक वैसे ही राजनीतिक घटनाक्रम करवट ले रहा है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच तलवारें खिंच गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोरों पर चल निकला है। शनिवार को इस मामले में भाजपा नेता और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर नीरव से फायदा लेने का आरोप लगाया। इसके बाद सिंघवी ने इस मामले में मानहानि का दावा करने की बात कही है।
सरकार ने 15935 करोड़ की हथियार खरीद योजना को दी मंजूरी
पाकिस्तान और चीन की सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार की रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए छोटे हथियारों की खरीदारी पर बड़ा फैसला किया है। रक्षा खरीद परिषद ने 15 हजार 935 करोड़ रुपये के छोटे हथियारों की खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
राफेल डील पर तीन सवाल दाग राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में भ्रष्टाचार और क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार राफेल सौदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान मचा हुआ है।
मोदी कैबिनेट में तीसरा फेरबदल, जानिए! किसे क्या मिला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के कामकाज और महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए 3 सितंबर 2017 को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल और विस्तार करते हुए अच्छा काम कर रहे मंत्रियों को पुरस्कृत करते हुए निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री तथा पीयूष गोयल को नया रेल मंत्री मंत्री बनाया है। नितिन गडकरी को गंगा की भी जिम्मेदारी दे दी गई है।