केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने एक ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर काफी तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि सत्य अनमोल और पवित्र दोनों है। परिपक्व लोकतंत्र में जो जान बूझकर झूठ पर भरोसा करते हैं सार्वजनिक जीवन से गायब हो जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि भारत के बदलते सामाजिक-आर्थिक स्थिति के साथ यह अनिवार्य रूप से भारत में घटित होगा।