भाजपा के स्थापना दिवस पर बिहारी बाबू ने थामा कांग्रेस का हाथ, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बागी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मालूम हो कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है।
शत्रु का PM मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, ट्वीट में राहुल गांधी की जमकर तारीफ
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम की दावेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की आलोचना के लिए पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाए पीएम मोदी ध्यान बंटाने की राजनीति कर रहे हैं।
भाजपा में मेरे साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हुआ, अब मैं आजाद शख्स हूं : शत्रुघ्न सिन्हा
यशवंत सिन्हा के राष्ट्र मंच से जुड़ने के बाद भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी में उनके साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हो रहा था। अब वह खुली हवा में सांस लेने वाले आजाद शख्स हैं। अभिनेता से नेता बने सिन्हा के अपनी ही पार्टी भाजपा से काफी समय से अच्छे रिश्ते नहीं चल रहे हैं।
यशवंत सिन्हा ने बनाया 'राष्ट्र मंच', मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता और पूर्व वित्त तथा विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को राष्ट्रीय मंच को घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे और उसके साथ दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने PM से पूछा सवाल; गुजरात में भाजपा अगर हारी तो जिम्मेदारी कौन लेगा?
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर एक बार फिर से अपने अंदाज में निशाना साधा है। भाजपा नेता ने कहा, 'अगर हम जीत जाते हैं, तो हमें पता है कि आपको पूरा श्रेय मिलेगा, लेकिन अगर हम हार जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
अगर भाजपा 'वन मैन शो' और 'टू मैन आर्मी' बनी रही तो विनाश तय : शत्रु
भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सख्त निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर तभी खरा उतर सकती है जब पार्टी ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’ के खांचे से बाहर निकलेगी।
शत्रुघ्न ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया आगाह, कहा- बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी
बॉलीवुड के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को आगाह किया है। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को ट्वीट किया है कि अर्थव्यवस्था के हालात पर यशवंत सिन्हा के विचार को सिन्हा बनाम जेटली का मुद्दा बनाकर खत्म नहीं किया जाना चाहिए अन्यथा जगजीत सिंह के शब्दों में 'बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी'।
राष्ट्रपति चुनाव : तो क्या शत्रु अपना वोट बिहार की बेटी को देंगे?
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में घमासान मचा हुआ है। महागठबंधन सरकार के नेता नीतिश कुमार जहां रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं, वहीं लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस मीरा कुमार को समर्थन देंगे। इस बीच भाजपा सांसद और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने कई ट्वीट कर इस बात के पूरे संकेत दिए हैं कि वह अपना वोट बिहार की अस्मिता का ख्याल रखते हुए मीरा कुमार को देंगे।