मध्य प्रदेश और मिजोरम चुनाव में 75 फीसदी मतदान
मध्य प्रदेश और मिजोरम में बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों राज्यों की सरकारों ने क्रमश: चौथे और तीसरे कार्यकाल के लिए जोर लगाया है। मध्यप्रदेश और मिजोरम में 230 और 40 सीटों के लिए मतदान कराया गया।
शिव राज : सात दिनों में 6 अन्नदाताओं ने की खुदकुशी, विपक्ष ने सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह में छह किसानों ने अपनी जान दे दी। कांग्रेस ने सात दिनों में 6 किसानों की आत्महत्या के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की आत्महत्या को प्रदेश और सरकार के लिए शर्म बताया है।
शिवराज सरकार ने 5 साल में इलेक्ट्रानिक मीडिया को दिए 3 अरब के विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पांच साल में तीन अरब रुपये से अधिक के विज्ञापन दिए हैं। यह खुलासा राज्य के जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में दिया। इससे संबंधित सवाल कांग्रेस की ओर से किया गया था।
आप का दावा; एक लाख लोगों की 'जल हत्या' की तैयारी में हैं शिवराज
गुजरात चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार अपने प्रदेश के एक लाख लोगों की 'जल हत्या' करना चाहती है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस तरह का दावा करते हुए मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।