जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने की संवैधानिक वैधता की अक्टूबर में समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को समाप्त किया जाना संवैधानिक है या नहीं इस मामले में दायर याचिकाओं की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह में करेगा। इस मामले की सुनवाई पांच जजों की संविधान पीठ करेगी।
घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए PM मोदी के चहेते अधिकारी : येचुरी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। येचुरी ने कहा कि मोदी द्वारा विशेष तौर पर चुने गए सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना रंगे हाथों पकड़े गए हैं। सीबीआई ने अपने ही एक अधिकारी के खिलाफ घुसखोरी का मामला दर्ज किया है।
PM मोदी पर येचुरी का बड़ा हमला, कहा- नियामक तंत्र को खत्म करने में जुटी है केंद्र सरकार
सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि एलआईसी का पैसा जनता का पैसा है और सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग कर अमीर डिफाल्टर्स को राहत देने की कोशिश कर रही है।
येचुरी को माकपा ने फिर चुना अपना महासचिव, भाजपा-आरएसएस को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए सीताराम येचुरी को फिर से अपना महासचिव निर्वाचित किया। येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। माकपा नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने यहां पार्टी की 22वीं कांग्रेस के अंतिम दिन उन्हें फिर से निर्वाचित किए जाने की घोषणा की।
'इलेक्टोरल बॉन्ड संविधान के साथ धोखाधड़ी और राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने का तरीका है'
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने चुनावी बांड को पहले ही अदालत में चुनौती दे चुकी है और फिर शनिवार को कहा कि यह राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने का तरीका है जो राजनीतिक दलों और कॉरपोरेट के बीच समझौता बनाने को प्रश्रय देगा। इतना ही नहीं, यह संविधान के साथ धोखाधड़ी भी है।
येचुरी बनाम करात
वामपंथी पार्टियां एकमत, एक राय के लिए पहचानी और जानी जाती है। आमतौर पर पार्टी हित को सर्वोपरि रखा जाता है और उच्च पदस्थ अधिकारी से लेकर निचले तबके का कर्मचारी तक एक ही सुर में बात करता है। लेकिन समय और परिस्थिति के साथ रिवायत बदल रही है। पार्टी में शख्सियतों की टकराहट स्पष्ट तौर पर दिख रही है। माकपा केंद्रीय समिति की बैठक में भी ऐसा ही कुछ दिखा। पार्टी येचुरी बनाम करात धड़ों में तक्सीम है ये जाहिर हो गया।
भाजपा को कांग्रेस से नहीं, वामपंथ से लगता है डर इसलिए रच रही है साजिशें : येचुरी
मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा विरोधी दलों द्वारा आयोजित साझा विरासत कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से नहीं वामपंथ से डर लगता है। यही वजह है कि देश में वामपंथ विरोधी माहौल बनाने की केंद्र सरकार साजिशें रच रही है।
संसद में येचुरी ने भरी हुंकार, बोले- भारत छोड़ें नव-उदारवादी नीतियां, यह हमें गरीब बना रही है
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि नव-उदारवादी आर्थिक नीतियां, जो लोगों को गरीब बना रही हैं, उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। संसद के उच्च सदन में उन्होंने कहा, अगर ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ की 75वीं वर्षगांठ पर किसी को भारत छोड़ना चाहिए तो वे नव-उदारवादी आर्थिक नीतियां हैं, जो लोगों को गरीब बना रही हैं।
राष्ट्रपति चुनाव 2017 : मुखर हुईं सोनिया, नीतीश कुमार और सीताराम येचुरी से की गहन मंत्रणा
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और अन्य गैर भाजपाई दलों के बीच आगामी राष्ट्रपति चुनाव में साझा उम्मीदवार उतारने को लेकर हलचल तेज हो गई है। बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी निर्णायक भूमिका निभाने के लिए सक्रिय हो गईं हैं। इसके तहत रणनीतिक चर्चा के लिए गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सीताराम येचुरी से सोनिया ने अलग-अलग मुलाकात की।