लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मुलायम ने मोदी को फिर से पीएम बनने का दिया आशीर्वाद
बजट सत्र की समाप्ति के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह 16वीं लोकसभा का अंतिम सत्र था।
नए साल के पहले दिन संसद की बैठक नहीं होगी
संसद में सोमवार को नए साल के दिन अवकाश रहेगा। पहली जनवरी को छुट्टी की बड़ी संख्या में सदस्यों ने मांग की थी जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसकी घोषणा संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को की गई। लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने छुट्टी की घोषणा की।
लोकसभा में 2022 तक 'न्यू इंडिया' बनाने का प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वर्ष 2022 तक एक समावेशी और समृद्ध भारत बनाने का प्रस्ताव पारित किया जो स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, आज भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्ष में हम एक शक्तिशाली, समृद्ध, स्वच्छ, गौरवशाली भारत बनाने की प्रतिज्ञा करते हैं।
कांग्रेस सांसदों की निलंबन वापसी को लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
कांग्रेस के छह सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सीरिया की संसद ने 'खराब प्रदर्शन' के लिए अध्यक्ष को किया बर्खास्त
सीरिया की संसद ने अध्यक्ष हादिया खालेफ अब्बास को संसद में उनके खराब प्रदर्शन के कारण बर्खास्त कर दिया। सीरिया में 1919 में संसद के गठन के बाद से हादिया इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला थीं।