पेंटागन के चीफ ऑफ स्टाफ केविन स्वीनी ने दिया इस्तीफा
अमेरिका के रक्षा विभाग- पेंटागन के चीफ ऑफ स्टाफ केविन स्वीनी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्वीनी ने अपने बयान में कहा, पेंटागन में दो वर्ष तक काम करने के बाद मैंने फैसला किया है कि यह निजी सेक्टर में लौटने का वक्त है। स्वीनी को रक्षा मंत्री रहे जेम्स मैटिस का करीबी माना जाता है। मैटिस ने ही स्वीनी को 2017 की शुरुआत में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया था।
ट्रम्प प्रशासन में सहायक विदेश मंत्री बनीं भारतीय मूल की मनीषा सिंह
भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह ने ट्रंप प्रशासन में आर्थिक और व्यापारिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली है। पेशे से वकील मनीषा इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके ऊपर अमेरिकी समृद्धि, उद्यमिता और नवाचार को दुनिया में फैलाने का दायित्व है।
यात्रा प्रतिबंध पर डोनाल्ड ट्रम्प अब सर्वोच्च न्यायालय में लगाएंगे गुहार
हवाई में संघीय न्यायलाय के फैसले को रद्द करने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाएगा ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति से बाहर देश में रहने वाले रिश्तेदारों को जो छूट मिली है, उन्हें इसके दायरे में लाया जा सके। इस प्रतिबंध के तहत छह मुस्लिम बहुल देशों के निवासियों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक है।