पीओके और अक्साई चीन हमारा है, इसके लिए हम जान भी दे देंगे : शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तानी कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन इसका एक हिस्सा है। कश्मीर के लिए हम अपनी जान तक देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस को कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भी कहा।
जम्मू और कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 संसद से पारित, धारा 370 का अस्तित्व भी लगभग खत्म
लोकसभा ने भी जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी धारा 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 को मंजूरी दे दी। राज्ससभा ने इस विधेयक को सोमवार को ही पारित कर दिया था।
आजाद भारत में पहली बार जनगणना-2021 में अलग से जुटाए जाएंगे ओबीसी के आंकड़े
देश अगली जनगणना जल्द ही शुरू करेगा। आजादी के बाद 2021 में होने वाली अगली जनगणना में पहली बार अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) के आंकड़े भी अलग से जुटाए जाएंगे। मोदी सरकार का यह कदम 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।