दलित हिंसा को हवा दे रहे कांग्रेस, सपा और बसपा : रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस, बसपा, सपा पर आरोप लगाया कि ये तीनों पार्टियां राजनीतिक लाभ के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दलित हिंसा को हवा दे रही हैं। रविशंकर प्रसाद ने यहां मीडिया से कहा, आंबेडकर के प्रति कांग्रेस का जागा नया प्रेम अवसरवादी है, क्योंकि इस पार्टी ने कभी उनका ख्याल नहीं किया।
रविशंकर का सवाल- आखिर कितने भारतीयों का डाटा कांग्रेस ने कैम्ब्रिज एनालिटका से किया साझा?
फेसबुक इन दिनों सवालों के घेरे में है। उस पर अपने ग्राहकों की निजी जानकारियों को सुरक्षा ना मुहैया कराने का आरोप है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान ट्रंप के लिए काम करी फर्म कैम्ब्रिज एनालिटका ने फेसबुक में सेंधमारी कर कई यूजर्स को प्रभावित किया। इस मसले में अब केन्द्र सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीधे-सीधे कांग्रेस पर हमला बोला है।
दलित की जमीन हथियाने के मामले में गिरिराज सिंह पर केस दर्ज
एक दलित की जमीन पर कब्ज़ा करने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पटना जिला स्थित दानापुर पुलिस थाने के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विशेष अदालत के आदेश पर 2 फरवरी को गिरिराज सिंह और 32 अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जयंत बोले; हां! हम एयर इंडिया का निजीकरण कर रहे हैं, इसी साल
कर्ज से दबी एयर इंडिया के निजीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी। नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा, हम एयर इंडिया का निजीकरण कर रहे हैं। मतलब एयर इंडिया की 51 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को स्थानांतरित की जाएगी।
'क्या है ये सेकुलर...हम संविधान में लिखे को बदलने आए हैं' : केन्द्रीय मंत्री अनंत हेगड़े
अपने बयानों और कृत्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार देश के संविधान में लिखे को बदल देने का दम भरा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी मानते हैं, उनकी अपनी खुद की कोई पहचान नहीं होती और वे अपनी जड़ों से अनजान होते हैं।
मोदी के मंत्री ने चिकित्सकों की तुलना नक्सलियों से की
केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर को अपनी उपस्थिति के बीच डॉक्टरों की गैर मौजूदगी खल गई और उन्होंने विवादित बयान दे डाला। चिकित्सकों की तुलना नक्सलियों से की और कहा कि उन पर हम गोलियां बरसा देंगे। अहीर महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे थे।
दलितों पर अत्याचार रोकना है तो देने पड़ेंगे सवर्ण गरीबों को भी आरक्षण : अठावले
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 20-25 फीसदी आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन की वकालत करते हुए कहा कि सवर्ण तबकों के गरीबों को शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण देने से दलितों पर अत्याचार थम जाएगा और जाति व्यवस्था खत्म होने में मदद मिलेगी।
उड़ान में देरी से नाराज महिला यात्री ने केन्द्रीय मंत्री को सुनाई खरी-खोटी
वीआईपी कल्चर से मुक्ति की बात सियासतदार लगातार कर रहें हैं। जमीन पर कुछ राज्यों में होता दिख भी रहा है लेकिन आसमान में इस कल्चर का रूआब अब भी सवारियों के लिए मुसीबत का सबब बना है। ऐसा ही एक वाकया मणिपुर की राजधानी इम्फाल में देखने को मिला। जब फ्लाइट सवार एक यात्री ने केन्द्रीय मंत्री केजे एल्फॉंस को ही खरी खोटी सुना डाली।
तय हो गया, 15 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र- 2017
संसद के शीतकालीन सत्र (2017) की तारिखों का ऐलान आखिरकार हो गया है। 15 दिसंबर से शुरू हुआ सत्र 5 जनवरी 2018 तक चलेगा। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। मौजूदा नियमों के मुताबिक, तारीख तय होने के बाद संसद के शीतकालीन सत्र को बुलाने के लिए 15 दिन का समय लगता है।
देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक : गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक है। भारत में लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है जब तक बहुसंख्यकों की आबादी है। बहुसंख्यक आबादी गिरेगी उस दिन लोकतंत्र भी खतरे में होगा, इसलिए देश की जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव को रोकने के लिए देश की जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में कानून बनना चाहिए।