दक्षिण चीन सागर में उड़ान भरने पर चीन ने अमेरिका को धमकाया
विवादित दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विमान के उड़ान भरने पर चीन ने अमेरिका पर इलाके में तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर पर अमेरिकी बमवर्षक बी-52 का उड़ान भरना उकसावे वाली कार्रवाई है।
यूएनएचआरसी से अलग हुआ अमेरिका, गुटेरेस ने की निंदा
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से अलग होने का ऐलान किया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने इस संस्था से अलग होने का ऐलान करते हुए इसे 'पाखंडी' और 'स्वयंसेवी' बताया। निक्की हेली ने इजरायल के खिलाफ बेहद कठोरता से भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये संस्था मानवाधिकारों का मखौल उड़ाती है।
फ्रांस और ब्रिटेन के साथ मिलकर अमेरिका ने सीरिया पर किया बड़ा हमला
सीरिया पर हुए रासायनिक हमले के बाद फ्रांस और ब्रिटेन के साथ मिलकर अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है। सीरिया पर हवाई हमले से रूस और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के बीच टकराव होने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका में रूसी दूतावास ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।