ब्रिटेन की अदालत ने विजय माल्या को भारत भेजने का दिया आदेश
भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भारत भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा, मीडिया की खबरों से हमें पता चला है कि लंदन की एक अदालत ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है, हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।
प्रत्यर्पण पर फैसला आने से पहले विजय माल्या ने रखा बैंक कर्ज का मूलधन चुकाने का प्रस्ताव
अगुस्टा वेस्टलैंड के साथ वीवीआईपी चॉपर डील में हुए कथित घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के पकड़े जाने की खबर के तुरंत बाद भगोड़ा भारतीय कारोबारी विजय माल्या ने अपने प्रत्यर्पण पर फैसला आने से पहले कहा है कि वह पूरा कर्ज चुकाने को तैयार है।
विजय माल्या के दावे पर राहुल गांधी ने जेटली से मांगा इस्तीफा, प्रेस कांफ्रेंस में दिखाए सबूत
शराब कारोबारी और पूर्व सांसद विजय माल्या के देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के दावे के बाद देश की सियासत गरमा गई है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद मीडिया के सामने आए और जेटली से इस्तीफा मांगा।
विजय माल्या का दावा; देश छोड़ने से पहले बैंक सेटलमेंट के लिए जेटली से की थी मीटिंग
विजय माल्या ने दावा किया है कि 2016 में भारत छोड़ने से पहले वह वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले थे। जेटली ने माल्या के दावे को खारिज करते हुए फेसबुक पर The Factual Situation शीर्षक से पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि माल्या के दावे में कोई सच्चाई नहीं है।
भारतीय बैंकों की अर्जी ब्रिटिश कोर्ट ने मानी, शराब किंग माल्या की संपति जब्त करने का दिया आदेश
भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाले विजय माल्या को ब्रिटिश कोर्ट ने भी जोर का झटका दिया है। इंग्लैंड भाग जाने वाले शराब कारोबारी माल्या की उम्मीद के उलट ब्रिटिश हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ब्रिटिश अधिकारी लंदन स्थित उनकी संपत्तियों की जांच और जब्त कर सकते हैं।
माल्या को ब्रिटेन की कोर्ट ने दिया झटका; भारतीय बैंकों को 1.80 करोड़ हर्जाना देने के आदेश
भारत से भगोड़ा घोषित उद्योगपति विजय माल्या को ब्रिटेन की कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। अदालत ने विजय माल्या को भारतीय बैंकों के पैसे वापस लौटाने के आदेश दिए है जो कि 2 लाख पाउंड यानी करीब 1.80 करोड़ रूपए है। कोर्ट के जज एंड्रयू हेनशॉ ने पिछले महीने माल्या की प्रॉपर्टी को कुर्क करने के एक विश्वव्यापी आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था।
भारतीय कारोबारी विजय माल्या को लंदन में लगा तगड़ा झटका
लंदन की एक अदालत ने 1.55 अरब डालर से अधिक यानी 10 हजार करोड़ रुपये की वसूली के मामले में फैसला विजय माल्या के खिलाफ देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। भारत के 13 बैंकों के समूह ने विजय माल्या से 1.55 अरब डालर से अधिक की वसूली के लिए यहां एक मामला दर्ज कराया था।
भारत में जेलों की हालत खस्ता बता माल्या ने प्रत्यर्पण को दी चुनौती
भारतीय जेलों की खराब हालातों का हवाला देकर शराब कारोबारी विजय माल्या के वकील ने ब्रिटिश कोर्ट में प्रत्यर्पण को चुनौती दी है। भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर फरार होने वाले विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटिश कोर्ट में सुनवाई चल रही है। माल्या मार्च 2016 में इंग्लैंड भाग गए थे। उन्हें प्रत्यर्पण केस में 18 अप्रैल 2017 को लंदन में गिरफ्तार किया गया था।
जमानत मिलते ही बोले माल्या- मीडिया के प्रति जवाबदेह नहीं
कई बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में भारत में वांछित शराब कारोबारी और king of good times के नाम से मशहूर विजय माल्या को लंदन की कोर्ट से फिलहाल जमानत मिल गई है। माल्या ने को दावा किया कि अपने मुकदमे के पक्ष में पैरवी करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। अपने प्रत्यर्पण से जुड़े मामले की सुनवाई के सिलसिले में वह वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए, जहां उन्हें चार दिसंबर तक जमानत दे दी गई।