अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- व्हाइट हाउस में मैं किसी भी शख्स पर भरोसा नहीं करता
अपनी पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के व्हाइट हाउस में अविश्वसनीय सहयोगियों के मौजूद होने के बयान पर सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे भी ऐसा ही लगता है। इसीलिए मैं व्हाइट हाउस में किसी पर भरोसा नहीं करता।
काम नहीं आई अमेरिकी धमकी, भारत-रूस ने की अहम डील
अमेरिकी की तरफ से मिल रही वित्तीय प्रतिबंधों की धमकी को नजरअंदाज करते हुए भारत ने रूस के साथ बड़ी डील पर मुहर लगा दी। भारत ने शुक्रवार को 5.43 बिलियन डॉलर यानि करीब 40 हजार करोड़ रूपये के पांच अत्याधुनिक एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली को रूस से खरीदने के सौदे पर दस्तखत किए।
दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, रात्रिभोज पर PM मोदी से की मुलाकात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय भारत दौरे के तहत गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में आयोजित रात्रिभोज में पुतिन ने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति के रूप में रूस ने पुतिन के चौथे कार्यकाल को दी मंजूरी, पश्चिमी देशों ने बधाई तक नहीं दी
रूस के मतदाताओं ने व्लादिमीर पुतिन के राष्ट्रपति के रूप में चौथे कार्यकाल को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को 76.69 फीसदी वोट के साथ उनकी जीत की घोषणा की। पुतिन का यह अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। पुतिन की इस बड़ी जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प समेत किसी पश्चिमी देश ने बधाई तक नहीं दी।
मिलिए इस वकील से जिससे रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी लगता है डर!
रूस में इन दिनों पुतिन की सत्ता को लम्बे समय बात चुनौती मिल रही है। कम हैरानी की बात नहीं है कि शक्तिशाली शख्सियतों में शुमार रूसी राष्ट्रपति के जन्मदिन के दिन यानी 7 अक्टूबर को ही मॉस्को के चर्चीत पुश्किन चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए और पुतिन के खिलाफ जोरदार नारे लगाये। आज की तारिख में अगर पुतिन किसी के बढ़ते ग्राफ से डर रहें हैं तो वो यही युवा वकील है।
प्रतिबंध से गुस्साये पुतिन ने ट्रम्प को ललकारा; 755 अमरीकी राजनयिकों से कहा- 'रूस छोड़ो'
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाई कठोर पाबंदियों का कड़ा प्रतिरोध किया है। रविवार को पुतिन सरकार ने अपने देश में पदस्थ 755 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। साथ ही पुतिन ने यह भी कहा कि वो जल्द ही दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार को नहीं देख रहे हैं।
हैम्बर्ग में पुतिन से गोपनीय मुलाकात पर भड़के ट्रम्प, कहा- फर्जी खबर
जर्मनी के हैम्बर्ग में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक गोपनीय मुलाकात और डिनर की बात को ट्वीट कर इसे झूठ और फर्जी खबर करार दिया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।