राफेल : प्रशांत भूषण, अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका
2015 के राफेल सौदे की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली अपनी याचिका खारिज होने के बाद पूर्व मंत्री अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा के साथ वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर फैसले की समीक्षा की मांग की है।
शौरी और सिन्हा ने लगाया बड़ा आरोप; कहा- राफेल घोटाले में मोदी व्यक्तिगत रूप से शामिल
राफेल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'व्यक्तिगत संलिप्तता' का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा खरीद के सभी नियमों को ताक पर रखकर सौदे को एकतरफा तरीके से अंतिम रूप दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है।
बागी यशवंत सिन्हा का ऐलान- भाजपा से संबंध खत्म, पार्टी बोली- बोल रहें हैं कांग्रेस की भाषा
कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुखर रहे वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आखिर अपना बरसों पुराना नाता तोड़ लिया। एसकेएम हॉल में आयोजित राष्ट्र मंच से सिन्हा ने पार्टी छोड़ने का एलान किया। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस की बोली बोल रहें हैं।
बागी यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार को बताया असहाय
भारतीय जनता पार्टी के बागी और वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर अपनी पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने बीते चार सालों का निचोड़- विफल सरकार बताया है। यशवंत सिन्हा ने अपने पार्टी के मित्रों के नाम खुला खत लिखा है। ये चिट्ठी अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रैस में छपी है। शीर्षक है-'Dear Friend, speak up'.
मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यशवंत सिन्हा हुए मुखर, मुंबई में की अहम बैठक
मोदी सरकार की नीतियों के कटु आलोचक और पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस, एनसीपी, भाजपा के कुछ बागी नेताओं और देश व समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। इस बैठक में सिन्हा ने गैर राजनीतिक मंच राष्ट्र मोर्चा तले मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने की बात रखी।
पीएनबी घोटाला: यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री जेटली से पूछे 10 सवाल
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का कहना है कि पीएनबी घोटाले ने न सिर्फ देश के बैंकिंग सिस्टम की खामियों की पोल खोली है, बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार की छवि को भी धूमिल किया है। सिन्हा ने वित्त मंत्री से 10 सवाल पूछे हैं, जिनके जवाब मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए अनिवार्य हैं।
यशवंत सिन्हा ने बनाया 'राष्ट्र मंच', मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता और पूर्व वित्त तथा विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को राष्ट्रीय मंच को घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे और उसके साथ दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगे।
'देश में इमरजेंसी जैसे हालात...जजों की तरह अब मंत्री भी PM के खिलाफ निडर होकर रखें बात'
सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता यशवंत सिन्हा खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। देश की वर्तमान हालत की तुलना उन्होंने 1975 की इमरजेंसी से की और जोर दिया कि इसके लिए संसद सत्र बुलाना चाहिए।
महाराष्ट्र: सरकार से नाराज यशवंत सिन्हा ने पकड़ी धरने की राह, बोले किसान करेंगे अब सर्जिकल स्ट्राइक
महाराष्ट्र के अकोला में 250 किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता यशवंत सिन्हा धरने पर बैठे हैं। इस दौरान उन्हें हिरासत में लेकर बार-बार छोड़ा गया लेकिन अड़ियल सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं रोका। सिन्हा अकोला में किसानों की मांगों को लेकर उनके साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने सिन्हा का समर्थन किया है।
यशवंत ने मोदी की तुलना तुगलक से की, कहा- उसने भी की थी नोटबंदी
नोटबंदी के फैसले को लेकर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के तेवर और तल्ख हो गए हैं। वो अपनी पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री को खूब खरी खोटी सुना रहें हैं। इस बार उन्होंने मोदी के फरमान की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से की है।