कार्ल मार्क्स की पांडुलिपि का एक पन्ना बिका 524000 डॉलर में
बीजिंग : कार्ल मार्क्स से संबंधित एक पांडुलिपि का एक पन्ना यहां एक नीलामी में 524,000 डॉलर में बिक गया। सरकारी समाचार पोर्टल, चाइना डॉट ओआरजी पर बुधवार को जारी रपट के मुताबिक, स्थानीय व्यापारी फेंग लुन द्वारा मुहैया कराया गया पन्ना सोमवार को शुरुआती कीमत से 10 गुना ज्यादा की कीमत पर बिक गया। यह नीलामी ऐसे समय में हुई है, जब चीन इसी महीने मार्क्स की 200वीं जंयती मना रहा है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रपट में कहा गया है, यह दस्तावेज 'कैपिटल : क्रिटिक ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी' के मसौदे के रूप में जर्मन विचारक और दार्शनिक द्वारा लंदन में सितंबर 1850 से अगस्त 1853 के बीच लिखे गए 1,250 से ज्यादा पन्नों के नोट्स का एक हिस्सा था।' सी नीलामी में मार्क्स के समकालीन फ्रेडरिक एंगेल्स से संबंधित पांडुलिपि 16.7 लाख युआन में बिका। एंगेल्स ने मार्क्स के साथ मिलकर 'कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो' लिखी थी। यह पांडुलिपि नवंबर 1862 में अखबार आलजेमेइने मिलिटरजेइटुंग में प्रकाशित एंजल्स के लेख की है।
चीन के सरकारी पोर्टल चाइना.ओआरजी.सीएन के अनुसार इसमें ब्रिटेन के बैंक अधिकारी जेम्स विलियम गिलबर्ट की किताब प्रैक्टिकल ट्रिटिस आन बैंकिंग पुस्तक के उद्धरण और विश्लेषण शामिल हैं। (एजेंसियां)