नोएडा के ओमवीर यादव बने उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
सत्ता विमर्श ब्यूरो
लखनऊ : कांग्रेस ने नोएडा के ओमवीर यादव को अपनी युवा शाखा युवक कांग्रेस का उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार ने मंगलवार को नोएडा निवासी और पूर्व में युवा कांग्रेस में कई सांगठनिक जिम्मेदारियां निभा चुके ओमवीर यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने अपने संगठन के साथियों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को युवा कांग्रेस के सेक्टर-70 स्थित कार्यालय पहुंचकर बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने युवा साथियों को भरोसा दिया की सभी साथियों को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश भर का संगठन काम करेगा। उन्होंने बताया कि नए युवा साथियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही नए चेहरों को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा।