जेएनयू में मोदी का पुतला फूंक NSUI ने केन्द्र का किया प्रतीकात्मक विरोध
जेएनयू फिर विवादों में है। इस बार छात्रों ने दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पूतले फूंके हैं। रावण के 10 सिर माने जाते हैं। यहां बाकी नौ सिरों की जगह अमित शाह, नाथूराम गोडसे, रामदेव, महंत आदित्यनाथ, आसाराम और साध्वी प्राची आदि के चेहरे लगाए गए थे।
इलाहाबाद विवि छात्रसंघ चुनाव: पहली बार अध्यक्ष की कुर्सी पर एबीवीपी का कब्जा
कभी पूरब की ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों में पहली बार एबीवीपी के प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद हासिल किया है। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को संपन्न छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के रोहित कुमार मिश्रा अध्यक्ष चुने गए।
2015-16 युवाओं के लिए मनहूस, बेरोजगारी दर पांच साल में सबसे ज्यादा
देश के युवाओं के लिए 2015-16 का साल मनहूसियत से भरा रहा है। हालात बेहतर होते नहीं दिख रहें हैं। इस एक साल के भीतर बेरोजगारी का आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में उच्च स्तर तक पहुंच गया है। वो भी तब जब केंद्र सरकार मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया के जरिए रोजगार सृजन पर जोर शोर से काम रही है। ये सरकारी आंकड़ा श्रम ब्यूरो ने जारी किया है।
दागदार हुआ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा का कुर्ता
भोपाल स्थित एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का कुर्ता दागदार हो गया। इसकी वजह वो स्याही रही जिसे नाराज मेडिकल छात्रों ने विरोधस्वरूप नड्डा पर फेंकी थी। छात्र भोपाल में एम्स में नाकाफी सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
JNU में लाल सलाम, DU में लहरा भगवा परचम
जेएनयू में एकबार फिर वामपंथी पार्टियों का परचम लहराया है। जेएनयू छात्र संगठन के केंद्रीय पैनल की सभी 4 सीटों पर आईसा और एसएफआई के गठबंधन वाले उम्मीदवार जीते हैं। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में तीन अहम सीटों पर भाजपा नीत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवार जीते हैं।
डूसू और जेएनयू छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न: जेएनयू में रिकॉर्ड मतदान
गुरूवार देर रात अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु हुई प्रेसेडेंशियल बहस के बाद शुक्रवार को पारंपरिक डफली की धुनों और आजादी के नारों के बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव हुआ। यहां रिकार्ड 59 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है।
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया का कार्यकाल समाप्त, फेसबुक पोस्ट पर शुभचिंतकों का जताया आभार
अपने क्रांतिकारी सोच से सियासतदारों की पेशानी पर बल दिलाने वाले कन्हैया कुमार का जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया। शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग के साथ ही वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए। इस साल 9 फरवरी को जेएनयू में हुई घटना के बाद से चर्चा में आए कन्हैया कुमार ने अपने कार्यकाल खत्म होने पर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है।
डूसू चुनाव: प्रचार खत्म, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की उड़ी धज्जियां
9 सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के प्रचार का शोर बुधवार यानी 7 सितंबर को थम गया। अंतिम दिन सभी छात्र संगठनों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। एक तरफ जहां एबीवीपी जीत की हैट्रिक बनाने की जुगत में है वहीं एनएसयूआई डूसू पैनल में वापसी को लेकर आश्वस्त दिख रहा है।
19 सितंबर तक जेएनयू कन्हैया के खिलाफ ना करे कार्रवाई: HC
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन से 19 सितंबर से पहले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना किया है। कोर्ट ने विवि प्रशासन से अपीली प्राधिकरण के खिलाफ विद्यार्थियों की याचिका पर जवाब देने के लिए भी कहा है।
डूसू चुनाव: 8 छात्राओं समेत 17 प्रत्याशी दिखायेंगे दम
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव-2016 के लिए डीयू प्रशासन की ओर से 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई है। नामांकन पत्रों की पड़ताल और नाम वापसी के बाद 91 में से शेष 17 उम्मीदवार चुनावी दंगल में ताल ठोंक रहे हैं। इन 17 में से 8 छात्राएं हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए हैं।