अलविदा अटल! आप फिर से 'अटल' होकर आना
Published: Fri, Aug 17, 2018 05:59 pm
राजनीति के 'अजातशत्रु' और जननायक अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है। पूरा देश और आपको दिल से प्यार करने वाले आज शोक संतप्त हैं। आपको अलविदा कहने के साथ ईश्वर से हर किसी की यही कामना है कि एक बार फिर 'अटल' होकर आना है। क्योंकि आपने ही तो अपनी कविता में कहा था कि मैं फिर लौट के आऊंगा। आपके जैसा 'जननायक' भारत जैसे देश को बार-बार चाहिए। सत्ता विमर्श टीम और सत्ता विमर्श के पाठकों व दर्शकों की तरफ से आपको विनम्र श्रद्धांजलि...!