यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी प्रियंका
सत्ता विमर्श ब्यूरो
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को मिलने वाली भारी बढ़त की गूंज के बीच सत्ता संग्राम के कुरूक्षेत्र लखनऊ से यह खबरी निकली है कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार की कमा्न संभालने जा रही हैं। किसी भी समय इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार की तैयारियों को हवा देते हुए कांग्रेस ने '27 साल उप्र बेहाल' नारे के साथ चुनाव में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के मुख्य चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर लगा दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी।
हालांकि प्रशांत किशोर प्रियंका से पहले प्रदेश में राहुल गांधी को आगे लाना चाहते हैं। इसके लिए उनसे पदयात्रा या फिर कुछ रोड शो करवाए जाएंगे। जल्द ही राहुल का कार्यक्रम भी तय हो जाएगा। राहुल गांधी के लिए यह एक बड़ा इम्तिहान होगा क्योंकि वाराणसी में रोड शो के दौरान सोनिया गांधी बीमार हो गईं थीं। बस यात्रा के दौरान शीला दीक्षित की भी तबियत बिगड़ गई थी।