राजीव कुमार ने संभाला नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार
जाने माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने शुक्रवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अरविंद पनगढ़िया का स्थान लिया है। पनगढ़िया शिक्षा के क्षेत्र में अपना काम जारी रखने के लिए अमरीका लौट रहे हैं। नीति आयोग में गुरुवार को उनका अंतिम कार्य दिवस था।
पनगढ़िया ने सरकारी नीति की खोली पोल, कहा- योग्यता को काम नहीं और काम को बढ़िया दाम नहीं
देश नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नीति आयोग ने कहा है कि भारत में बेरोजगारी बड़ी समस्या नहीं है बल्कि देश ‘योग्यता के अनुसार काम’ (अंडर इम्प्लायमेंट) और बेहतर मजदूरी (वेल पेमेंट) नहीं मिलने की चुनौती का सामना कर रहा है और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। नीति आयोग ने केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों और मंत्रालयों के लिए तीन साल का एजेंडा 'इंडिया : थ्री-ईयर एक्शन एजेंडा 2017-18 से 2019-20' जारी किया।
अरविंद पनगढ़िया की जगह डॉ. राजीव कुमार नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष नियुक्त
मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. राजीव कुमार नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे। अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पनगढ़िया ने एक अगस्त को कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्यापन के अपने पुराने कार्यकाल को आगे बढ़ाने का हवाला देते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
पनगढ़िया बने नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष
खुले बाजार को समर्थन देने वाले अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद अरविंद पनगढ़िया को योजना आयोग के स्थान पर नवगठित ‘नीति आयोग’ का पहला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरविंद पनगढ़िया के साथ ही नई संस्था के छह सदस्यों और तीन विशेष आमंत्रितों की भी नियुक्ति कर दी गई है। पनगढ़िया अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री ने पनगढ़िया के साथ ही अर्थशास्त्री बिबेक देबराय और डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख वी.के. सारस्वत को आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है।