मोदी सरकार के विरोध में यशवंत सिन्हा ने लिखा लेख, कहा- अब मैं चुप नहीं रह सकता
लगातार गिरती जीडीपी और चरमरा रही भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता और अटल सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली पर निशाना साधा है। यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया है।
विदेशी जमीन पर राहुल ने यूं खोली 'मोदीनॉमिक्स' की पोल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय को अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने सरीखा बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे खतरनाक निर्णय और जल्दबाजी में लागू जीएसटी व्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भारी नुकसान की वजह बने हैं।