सोमवार को जब पूरे देश में यह चर्चा चल रही थी कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के चुनावी प्रचार से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को तैयार कर लिया है ठीक उसी समय इलाहाबाद कांग्रेस में पंडित जवाहरलाल नेहरू की सीट फूलपुर से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़वाने की मांग उठ रही थी। इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें प्रियंका गांधी को फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।