ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष निरंजन पुजारी के इस्तीफे के एक दिन बाद शनिवार को राज्य की नवीन पटनायक सरकार के नौ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के लिए रास्ता साफ हो गया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को सर्वसम्मति से सत्ताधरी बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष चुने गए। बीजेडी के निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक रूप से बताया कि नवीन पटनायक निर्विरोध सातवीं बार बीजेडी अध्यक्ष चुने गए हैं। पटनायक मार्च 2000 से प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।