कमला हैरिस का अभियान शुरू, 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में होंगी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार
भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने एक रैली के जरिये 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। रविवार को ऑकलैंड की रैली में 54 वर्षीय हैरिस ने सभी अमेरिकियों से 'जो हो रहा है उसके बारे में सच बोलने' का आग्रह किया।
अमेरिकी 'देसी लहर' में जीते कमला, प्रमिला और राजा
डोनाल्ड ट्रम्प की ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस और प्रमिला जयपाल ने भी इतिहास रच डाला है। कमला सिनेट के लिए जबकि प्रमिला जयपाल वॉशिंगटन राज्य से निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई हैं। दोनों ही ऐसा करने वाली पहली भारतीयवंशी अमेरिकी हैं।
यूएस पॉलिटिक्स में इतिहास रच सकती हैं ये तीन भारतवंशी महिलाएं
अगले महीने 8 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का लक्ष्य जहां सबसे बड़े अवरोधक को तोड़ना है, वहीं अमेरिकी कांग्रेस की चुनावी दौड़ में शामिल 19 महिलाओं की सूची में तीन भारतीय-अमेरिकी महिलाएं भी चुने जाने पर इतिहास रच सकती हैं। अभी तक कांग्रेस में कोई भी भारतीय अमेरिकी महिला नहीं है।