मिस्र के प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल का इस्तीफा
भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मिस्र में प्रधानमंत्री इब्राहिम महलाब की अगुवाई वाली समूची कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। इस कैबिनेट का गठन 15 महीने पहले हुआ था। महलाब का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति ने निवर्तमान पेट्रोलियम मंत्री शरीफ इस्माइल से एक हफ्ते के भीतर नई सरकार बनाने को कहा गया है।
भारत की वर्तमान सरकार और केंद्रीय मंत्रिमंडल
भारत सरकार या केंद्र सरकार देश की वह शासन अधिकारी है जो राष्ट्र को भारत के संविधान के अनुसार नियंत्रित करती है। भारत सरकार का आधिकारिक नाम संघीय सरकार है। सरकार अपना सारा कामकाज देश की राजधानी दिल्ली से करती है। भारत का पूरा गणराज्य केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। भारत गणराज्य में 29 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत सरकार का गुण लोकतांत्रिक है।
दिल्ली विस भंग करने पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सिफारिश की है।' राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यहां विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। उम्मीद है अगले साल फरवरी में यहां चुनाव होंगे।
तीन महीने नहीं बढ़ेंगे प्राकृतिक गैस के दाम
रेल यात्री किराए और मालभाड़ा में बढ़ोतरी के झटके बाद मोदी सरकार फिलहाल तीन महीने तक गैस कीमतें बढ़ाने का कड़वा डोज नहीं देगी। रिलायंस को झटका देते हुए मोदी सरकार ने तीन महीने तक गैस के दाम न बढ़ाने का ऐलान किया है। कैबिनेट के अन्य फैसले में केन्द्र सरकार ने वर्ष 2014-15 के लिए कुछ खरीफ फसलों मसलन धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने की घोषणा की है।
मोदी सरकार : कैबिनेट की 6 समितियों का पुनर्गठन
केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण फैसले लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की आधा दर्जन कमेटियों का पुनर्गठन कर दिया गया है। इन सभी समितियों में राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। केंद्र में सरकार बदलने के बाद पहली बार इन समितियों का गठन किया गया है।
भंग EGoM और GoM पर कैबिनेट की मुहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपीए-2 की सरकार के दौरान गठित 30 अधिकार प्राप्त मंत्री समूह (ईजीओएम) और मंत्री समूह (जीओएम) भंग करने के फैसले पर कैबिनेट ने औपचारिक मुहर लगा दी है। ये ईजीओएम और जीओएम यूपीए-दो की सरकार के दौरान गठित किए गए थे।
नमो कैबिनेट : 15 मंत्री वकील तो 2 डॉक्टर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक तिहाई सदस्यों के पास कानून की डिग्री है। इसके अलावा दो डॉक्टर और नौ अलग-अलग फैकल्टी में स्नातक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत 12 मंत्री स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) हैं।
संसद सत्र के बाद मोदी कैबिनेट का विस्तार
केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन के चलते ग्रामीण विकास मंत्रालय खाली हो गया है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय भी अरुण जेटली के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में है। इन मंत्रालयों के लिए नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द किए जाने के संकेत मिले हैं।
मोदी ने संभाला कार्यभार, मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा
नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर आज अपना कार्यभार संभाल लिया। नरेद्र मोदी मंगलवार को करीब नौ बजे गुजरात भवन से सीधे साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के लिए मोदी जब राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे तो अपनी महिंद्रा स्कार्पियो से आए थे, लेकिन शपथ लेने के बाद मोदी आज काले रंग की बीएमडब्ल्यू से साउथ ब्लॉक पहुंचे। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के साथ ही सोमवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया।
जैन समुदाय को मिलेगा अल्पसंख्यक का दर्जा
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा दे दिया है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक समुदायों को मिलने वाले फायदे मिल सकेंगे। यह फैसला सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। राहुल गांधी ने यह मुद्दा प्रधानमंत्री के सामने उठाया था।