गठबंधन पर लगी मुहर ; उत्तर प्रदेश में सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर औपचारिक मुहर लग गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। समझौते के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नरेश उत्तम ने कहा कि यह सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि दोनों दलों द्वारा उत्तर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत है।
महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी में 26:22 का फार्मूला
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां 26-22 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गई हैं। इसके तहत महाराष्ट्र में कांग्रेस 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि शरद पवार की पार्टी एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।