लोकसभा चुनाव 2019 : तीसरे फेज में भी पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, बिहार, यूपी और जेएंडके फिर पिछड़ा
लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे एवं सबसे बड़े चरण के लिए गुजरात और केरल समेत 13 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। सभी सीटों को मिलाकर कुल 63.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम में एक बार फिर बंपर वोटिंग हुई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 : तीसरे चरण का मतदान संपन्न, 61 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया है। इस चरण में 12 जिले की 69 सीटों पर शाम 5.00 बजे तक 61.16 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। अपराह्न 3.00 बजे तक 53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक 38.96 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि सुबह 11.00 बजे तक 69 सीटों पर 24.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वर्ष 2012 में तीसरे चरण में 59. 96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उप्र चुनाव : तीसरे दौर के चुनाव में एक ऐसे करोड़पति प्रत्याशी जो नहीं भरते है ITR
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यूपी में तीसरे चरण का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि का आंकलन जारी किया है। इनमें आपराधिक मामलों में संलिप्तता समेत, करोड़पति उम्मीदवारों की जानकारी है। हैरानी की बात ये कि 69 सीटों पर लड़ रहे कुल 250 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें से रुद्रदमन सिंह ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार हैं जो आयकर रिटर्न भी दाखिल नहीं करते।
बिहार चुनाव : तीसरे चरण में 53 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को छह जिलों के 50 सीटों पर 53.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय वी. नायक ने बताया कि तीसरे चरण के तहत सारण, वैशाली, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर के 50 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच 53.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जबकि 2010 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 50.08 रहा था। उन्होंने बताया कि मतदान निष्पक्ष ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
बिहार चुनाव : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा
बिहार चुनाव के तीसरे चरण के लिए 6 जिलों की 50 सीटों के लिए होने वाले चुनाव प्रचार का शोर सोमवार देर शाम थम गया। सभी 6 जिलों सारण, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, पटना और नालंदा में बुधवार को मतदान की समाप्ति तक जनसभा, चुनाव प्रचार या चुनाव से जुड़े संगीत कार्यक्रम पर प्रतिबंध लागू हो गया।
तीसरा चरण: 91 लोस सीटों पर हुआ भारी मतदान
देश में लोकसभा चुनाव-2014 के तीसरे चरण में गुरुवार को 14 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 91 सीटों पर भारी मतदान होने की खबरें हैं। खबर लिखे जाने तक मिले आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 74 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 2009 के लोकसभा चुनाव में 64 फीसदी मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में नक्सली हिंसा की घटनाएं हुईं जिनमें केन्द्रीय सुरक्षा बल के दो जवान जबकि राज्य पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों के लिए करीब 1. 27 करोड़ मतदाताओं में से 64.77 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जो 2009 के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है।
तीसरे चरण के लिए 91 सीटों पर मतदान जारी
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत 11 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। दिल्ली की सभी सात सीटों समेत आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और हरियाणा की 10-10 सीटों पर भी मतदान चल रहा है। इसी चरण में मध्य प्रदेश की नौ, बिहार की छह, झारखंड की चार सीटों के अलावा छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर लोग वोट डाल रहे हैं। तीसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान जारी है।