मोदी सरकार के 3 साल : 'थ्री-डी' के जरिये तबाही; भोजन, धर्म और भाषा पर बंट रहा देश
कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अपने 'थ्री डी' मॉडल के जरिए देश को तबाह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा के तीन वर्षों के कार्यकाल में सरकार ने थ्री-डी मॉडल यानी ‘डिवाइड, डिस्ट्रॉय एंड डिस्ट्रैक्ट’ पर काम किया है। इसके तहत भाजपा देश को भोजन, धर्म और भाषा के नाम पर बांटने का काम कर रही है।
वोट के लिए धर्म, जाति, संप्रदाय, भाषा का इस्तेमाल गैरकानूनी : SC
देश की शीर्ष अदालत की सात जजों की संवैधानिक पीठ ने एक अति महत्वपूर्ण फैसले में आज कहा कि कोई भी उम्मीदवार या उसके समर्थकों के धर्म, जाति, संप्रदाय, भाषा के नाम पर वोट मांगना गैरकानूनी है। चूंकि चुनाव एक धर्मनिरपेक्ष पद्धति है। इसलिए इस आधार पर वोट मांगना संविधान की भावना के खिलाफ है। जन प्रतिनिधियों को भी अपने कामकाज धर्मनिरपेक्ष आधार पर ही करने चाहिए।