लोकसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 सीटों पर मतदान संपन्न, बंगाल में बंपर वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकपर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर मतदान की खबर है वहीं बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।
कर्नाटक फॉर्म्युला: बिहार, गोवा, मणिपुर और मेघालय में विपक्ष ने गवर्नर से मांगा समय
कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई भारतीय जनता पार्टी को राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने की अनुमति देने के फॉर्म्युले पर अब देश के कई राज्यों में विपक्ष सरकार बनाने का दावा ठोकेगा। कर्नाटक में जहां एक साथ आई कांग्रेस और जेडीएस गवर्नर के इस फैसले का विरोध कर रही हैं
गोवा, मणिपुर में भाजपा ने धन के बल पर बनाई सरकार : राहुल
गोवा और मणिपुर में सत्ता पाने में नाकाम रही कांग्रेस पार्टी ने अब आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मणिपुर और गोवा में धन बल का प्रयोग किया गया है। वहां की सरकारें चोरी की हैं। राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।
जनादेश : यूपी, उत्तराखंड में भाजपा और पंजाब में कांग्रेस का परचम
उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों के नतीजे दो बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए 'कहीं खुशी कहीं गम' का सबब लेकर आया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार है और इन राज्यों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिला है जबकि पंजाब में कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। मणिपुर और गोवा में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर खुद को स्थापित करने में कामयाब रही है।
एग्जिट पोल नतीजों पर बोली इरोम- लोग नहीं बदले
मणिपुर विधानसभा 2017 एग्जिट पोल के जो नतीजे आए हैं वो किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए गम का सबब बने हैं। मणिपुर को लेकर राय बंटी हुई है। इस बीच इन एग्जिट पोल्स के आधार पर शर्मिला इरोम थोड़ी निराश हैं। उन्होंने माना है कि लोग अब भी नहीं बदले हैं। चुनाव बाद सर्वेक्षण के नतीजों पर जब इरोम की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इन नतीजों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
विधानसभा चुनाव 2017: दोपहर 2 बजे तक UP में 42 और मणिपुर में 78 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश और मणिपुर विधानसभा सीटों के लिए आखिरी चरण का मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम दौर की वोटिंग में 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान है तो मणिपुर की कुल 22 सीटों पर आज मत पड़ रहें हैं। दोपहर 2 बजे तक उप्र में 42 फीसदी और मणिपुर में 78 फीसदी तक मतदान हुआ है। मणिपुर में थौबुल जिले और पहाड़ी जिलों उखरुल, चंदेल, तामंगलगां और सेनापति शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में वोट डाले जा रहे हैं।
यूपी और मणिपुर में अंतिम चरण का प्रचार थमा, मतदान 8 मार्च को
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए सोमवार शाम 5.00 बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में पूर्वांचल के सात जनपदों गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर की 40 विधानसभा सीटों पर 8 मार्च को वोट डाले जाएंगे। उधर, मणिपुर विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए भी प्रचार सोमवार दोपहर 3.00 बजे खत्म हो गया। 60 सीटों वाली विधानसभा में दूसरे चरण में 22 सीटों पर 8 मार्च को चुनाव होना है।
आयरन लेडी इरोम का दावा- भाजपा ने दिया था 36 करोड़ का ऑफर
मणिपुर की आयरन लेडी के नाम से मशहूर शर्मिला इरोम ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 36 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि भाजपा के एक नेता ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से अवगत कराते हुए सुझाव दिया था कि चुनाव लड़ने के लिए बहुत पैसों की जरूरत होगी। इरोम ने यह दावा भी किया कि भाजपा नेता ने उन्हें यह बताया था कि चुनाव लड़ने के लिए अगर पैसों का इंतजाम नहीं कर पाईं तो केंद्र उनकी मदद करेगा। हालांकि, भाजपा ने उनके इस दावे को बेबुनियाद करार दिया है।
पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 4 फरवरी से 8 मार्च तक वोटिंग, 11 मार्च को आएंगे नतीजे
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज किया जाएगा। यह ऐलान चुनाव आयोग द्वारा दोपहर 12.00 बजे करना तय हुआ है। गौरतलब है कि उत्तप्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव हो सकते हैं। बाकी राज्यों में एक-एक चरण में चुनाव को निपटाया जा सकता है।
नगा समझौते पर कांग्रेसी सीएम ने दिखाई तल्खी
नगा समझौते को लेकर केन्द्र की एनडीए सरकार और कांग्रेस के बीच तकरार तेज हो गई है। हमलावर कांग्रेस ने असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के तीन मुख्यमंत्रियों के सहारे केन्द्र की कोशिशों को धक्का पहुंचाने की तैयारी की है।