जोशी का टिकट कटा, मेनका- वरुण की सीटें आपस में बदलीं
भारतीय जनता पार्टी में आडवाणी के बाद मार्गदर्शक मण्डल के एक और सदस्य मुरली मनोहर जोशी का टिकट भी काट दिया गया है है। कानपुर से जोशी की जगह एक दूसरे ब्राह्मण चेहरे और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सत्यदेव पचौरी को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। 2014 में जोशी ने वाराणसी सीट नरेंद्र मोदी के लिए खाली की थी और कानपुर से जीते थे।
योजनाओं में कटौती पर मेनका ने जताई आपत्ति
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपने मंत्रालय की महिला एवं बाल विकास से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के आवंटन में अरबों रूपए की कटौती पर कड़ा एतराज व्यक्त करते हुए और अधिक अनुदान की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि मेनका गांधी ने बच्चों और महिलाओं की कल्याण योजनाओं में कटौती करने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि इसके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव प्रतिकूल होंगे। गांधी ने इस संबंध में जेटली को दो पत्र लिखे हैं।
'हमारा सीएम कैसा हो, वरुण गांधी जैसा हो'
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी का नाम यूपी के सीएम के तौर पर उछाल दिया है। अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वरुण जैसा सीएम ही सूबे के हालात बेहतर कर सकता है। मेनका का इतना कहना था कि वहां मौजूद लोगों ने 'हमारा सीएम कैसा हो, वरुण गांधी जैसा हो' का नारा लगाना शुरू कर दिया। हालांकि मेनका के इस बयान से भाजपा किनारा करती दिख रही है। यूपी भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसे उनका निजी बयान बताया है।
मेनका का सोनिया से सवाल-कैसे बनीं इतनी अमीर?
मेनका गांधी ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष और अपनी जेठानी सोनिया गांधी पर इलजामों और सवालों की झड़ी लगा दी। सोनिया की बढ़ती सम्पत्ति को मेनका ने लूट की सम्पत्ति करार दिया। मेनका ने संप्रग सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से की और कहा कि अंग्रेजों से ज्यादा लूट इस सरकार ने की है।