जब शशि थरूर पर सोनिया गांधी को आया गुस्सा
कांग्रेस की संसद में व्यवधान डालने की तरकीबों को मीडिया में लीक करने पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को जमकर फटकार लगाई है। थरूर ने मंगलवार को कथित रूप से कहा था कि वह भाजपा के तीन नेताओं की इस्तीफे की मांग पर संसद को ठप करने की पार्टी की रणनीति के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि संसद में व्यवधान डालने की तरकीबें भाजपा के विपक्ष में रहने के दौरान अपनाए गए रूख का दोहराव होगा जो असरदार नहीं हो सकता है।
कांग्रेस ने राहुल की जासूसी पर मांगा जवाब
कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर राहुल गांधी की राजनीतिक जासूसी कराने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जवाब मांगा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब मांगा कि आखिर क्यों दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष के बारे में जानकारी मांगी।
आधुनिकतावादियों को पता होना चाहिए कि वर्धन सही थे: थरूर
पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करके पार्टी प्रवक्ता पद से हटाये गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन की बातों से सहमति जता कर पार्टी में अपनी मुश्किलें बढ़ा ली हैं। रविवार को थरूर ने हर्षवर्धन के विचारों से सहमति जताते हुए ट्विट किया। उन्होंने कहा कि पुराने भारतीय विज्ञान की ऐसी कामयाबी को हिंदुत्व ब्रिगेड जिस तरह बढ़ाचढ़ाकर पेश करती है, उसका मजाक उड़ाने के लिए आपको प्राचीन भारतीय विज्ञान की वास्तविक उपलब्धियों को खारिज करने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर की प्रवक्ता पद से हुई छुट्टी
पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस ने शशि थरूर को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने के आमंत्रण को स्वीकार करने के बाद से थरूर लगातार पार्टी के निशाने पर थे। थरूर ने कहा कि अफसोस है कि उन्हें जवाब देने का मौका नहीं दिया गया।
जनता ही नहीं कांग्रेसी भी चाहते हैं बदलाव
टीम राहुल के खिलाफ बगावत का बिगुल सबसे पहले पूर्व युवा सांसद मिलिंद देवड़ा ने फूंका। देखते ही देखते लिस्ट लम्बी होती जा रही है। उनके सुर में सुर शशि थरूर, प्रिया दत्त,सत्यव्रत चतुर्वेदी, राजेश पायलट सरीखे नए और पुराने कांग्रेसियों ने मिलाया। अपरोक्ष तौर पर ही सही लेकिन आखिरकार सबने मान ही लिया कि संगठनात्मक बदलाव जरूरी है। 16 मई से ही सामूहिक जिम्मेदारी का राग अलाप रही कांग्रेस देर से ही सही जागी पर जागी तो सही। ये खुद उसके लिए शुभ संकेत है।
प्रियंका के लिए कांग्रेस में जगह नहीं: थरूर
प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए फिलहाल कांग्रेस पार्टी में कोई वैकेंसी नहीं है, ऐसा केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का कहना है। ये कहकर उन्होंने प्रियंका के पार्टी में किसी अहम भूमिका निभाने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। हाल ही में प्रियंका गांधी के वाराणसी से नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की खबरें आई थीं, जिन्हें खुद प्रियंका ने खारिज किया था। इस बारे में शशि थरूर ने कहा है कि सोनिया और राहुल गांधी के उच्च पदों पर रहते प्रियंका के लिए पार्टी में जगह नहीं है। हमारे पास अध्यक्ष भी हैं और उपाध्यक्ष भी हैं और दोनों अपना-अपना काम कर रहे हैं।
पत्नी सुनंदा की मौत से मुश्किल में फंसे शशि थरूर
पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद एक बार फिर शशि थरूर मुश्किलों में फंसते दिख रहें हैं। कभी अपनी कामयाबियों तो कभी विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री के लिए पत्नी की मौत कई दिक्कतों का सबब बन गई है। सुनंदा भी कई बार कह चुकी थी कि इस चुनावी साल में वो थरूर की राजनीतिक छवि को ठेस नहीं पहुंचाना चाहतीं। वो थरूर को लेकर फिक्रमंद थीं। इस बीच सुनंदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर में जहर नहीं था। हालांकि शरीर पर कुछ चोटों के निशान जरूर हैं, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वह मौत से जुड़े हैं या नहीं।
सोशल मीडिया से बदल रही है सियासत
सोशल मीडिया राजनीति का नक्शा बदलने के लिए तैयार है। इसने छद्म व्यवहार करने वाले राजनीतिज्ञों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। ये तकनीक आई सोशल मीडिया के ट्विटर, फेसबुक या दूसरे अन्य प्रचलित माध्यमों से। सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा राजनेताओं को नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के बाद लगा।