महाराष्ट्र : 2017 में कर्जमाफी के बावजूद 4500 किसानों ने की आत्महत्या
सिर्फ महाराष्ट्र की बात करें तो बीते पांच (2014-18) सालों में 14,034 किसानों ने आत्महत्या की है। इस तरह हर दिन औसतन आठ किसानों ने आत्महत्या की है। वास्तव में जून 2017 में राज्य सरकार द्वारा कर्जमाफी के लिए 34,000 करोड़ रुपये के ऐलान के बाद 4,500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।
शिव राज : सात दिनों में 6 अन्नदाताओं ने की खुदकुशी, विपक्ष ने सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह में छह किसानों ने अपनी जान दे दी। कांग्रेस ने सात दिनों में 6 किसानों की आत्महत्या के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की आत्महत्या को प्रदेश और सरकार के लिए शर्म बताया है।