राहुल ने पूछा- प्रधानमंत्री जी, क्या गुजरात की बहनों से किया वायदा निभाने का नहीं था इरादा!
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली: ट्विटर के जरिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब मुहिम के तहत अपना पांचवा सवाल दागा है। इस सवाल के केन्द्र में महिलाओं की दयनीय स्थिति और राज्य सरकार की उनके प्रति उदासीनता है। जहां प्रधानमंत्री से किए गए चौथे सवाल में राहुल ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न दागे थे वहीं उस कड़ी को बढ़ाते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा, शिक्षा और शोषण को मुद्दा बनाया है। इस बार प्रश्न के साथ वो आंकड़े भी हैं जो महिलाओं की बदहाली को रेखांकित करते हैं।
22 सालों का हिसाब,#गुजरात_मांगे_जवाब
प्रधानमंत्रीजी- 5वाँ सवाल:
न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण,
महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण,
आंगनवाड़ी वर्कर और आशा,
सबको दी बस निराशा।गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा,
पूरा करने का कभी नहीं था इरादा। pic.twitter.com/yXvCRbxsXW— Office of RG (@OfficeOfRG) December 3, 2017
अपने सवाल के जरिए राहुल ने सरकार की मंशा पर प्रहार किया है। उन्होंने लिखा है- न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण, महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण, आंगनवाड़ी वर्कर और आशा, सबको दी बस निराशा। गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा, पूरा करने का कभी नहीं था इरादा। इसके साथ ही एक ग्राफिक प्रजेंटशेन भी है। डाटा का स्त्रोत NCRB, कैग रिपोर्ट, नीति आयोग और कुछ अन्य सर्वेक्षण हैं।