दिल्ली के रामलीला मैदान से INDIA ने भरी हुंकार, राहुल गांधी बोले- मैच फिक्सिंग कर रहे नरेंद्र मोदी
दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की ये पहली बड़ी रैली थी। करीब तीन घंटे तक चली इस रैली को गठबंधन के 21 नेताओं ने संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी इस चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे हैं।
झारखंड में फिर से सोरेन की सत्ता, विपक्षी एकता के बीच हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लिए तीन अहम फैसले
झारखंड में सोरेन की सत्ता फिर से लौट आई है। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भारत बचाओ रैली में कांग्रेस ने भरी हुंकार : 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा' पर घमासान
रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं मर जाऊंगा लेकिन सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा।
'अनोखा राष्ट्रवाद' से परहेज करिए सरकार
कश्मीर में यूरोपीयन संघ के सांसदों को सैर-सपाटा की इजाजत देना, लेकिन भारतीय सांसदों और नेताओं को एयरपोर्ट से बाहर निकलने नहीं देना, क्या यह मोदी सरकार का अपना अनोखा राष्ट्रवाद नहीं है? सरकार शायद यह भूल गई कि लोकतंत्र में ऐसे बनावटी दौरे नहीं होते हैं। बड़ा सवाल यह कि आखिर कश्मीर में ऐसे हालात क्यों पैदा किए गए कि आपको विदेशी सांसदों के नजरिये का सहारा लेना पड़ा। भारत सरकार का यह कदम भारत और भारतीय लोकतंत्र की खराब तस्वीर को पेश करता है। सरकार को इससे बचना चाहिए।
सोनिया को फिर से कांग्रेस की कमान, CWC की बैठक में लिया गया अंतरिम अध्यक्ष बनाने फैसला
कांग्रेस मुख्यालय में करीब 11 घंटे तक चली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया। इसी साल 25 मई को राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को नए अध्यक्ष को चुनने के लिए सीडब्ल्यूसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी।
धारा 370 पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सरकार का फैसला अदूरदर्शी
मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी को असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक बताते हुए निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धारा 370 को खत्म किए जाने पर मंगलवार को चुप्पी तोड़ी और कहा कि मोदी सरकार 'अदूरदर्शी' है।
कश्मीर पर मध्यस्थता : ट्रम्प के बयान से पीएम मोदी की किरकिरी, सड़क से संसद तक हंगामा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यह बयान कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर मसले में मध्यस्थता करने को कहा था से देश में सर्वाधिक ताकतवर नेता नरेंद्र मोदी की भारी फजीहत हो रही है और संसद में विपक्ष उनसे इस संबंध में असलियत क्या है को लेकर जवाब मांग रहा है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए! कौन जीता, कौन हारा
जनादेश 2019 भाजपा के लिए 2014 से भी बड़ी व ऐतिहासिक जीत है और कांग्रेस की बड़ी हार। इस तरह 35 साल में भाजपा लगातार दूसरी बार अपने दम पर स्पष्ट बहुमत से कहीं ज्यादा संख्याबल के साथ सरकार बनाने वाली पार्टी बनी है।
केरल की वायनाड से राहुल गांधी ने भरा पर्चा, कहा- देना चाहता हूं भारत के एक होने का संदेश
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाख़िल किया। राहुल गांधी यहां अपनी बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल तथा मुकुल वासनिक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे थे।
राहुल की न्याय स्कीम को कैसे देगी भाजपा मात?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय स्कीम का जिक्र कर चुनावों से पहले अमीरी गरीबी को लेकर नया मुद्दा ढूंढ निकाला है। राहुल ने न्याय स्कीम की घोषणा कर इसे राजनीतिक बहस के केन्द्र में ला खड़ा किया है। स्पष्ट दिख रहा है कि ऐसा राष्ट्रवाद को लेकर छिड़े सवालों के बरअक्स गरीबी को देश की अहम समस्या और जड़ों से जुड़ा बताने की कोशिश है।