रोक के बावजूद केरल के स्कूल में सरसंघचालक ने फहराया तिरंगा
सत्ता विमर्श ब्यूरो
पलक्कड़ (केरल) : जिला कलेक्टर के रोक वाले आदेश के बावजूद सरसंघचालक मोहन भागवत ने पलक्कड़ के एक स्कूल में तिरंगा फहराया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कलेक्टर ने स्कूल को एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि कोई नेता सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल में भारतीय ध्वज नहीं फहरा सकता है।
तिरंगा फहराने से रोके जाने और बाद में तिरंगा फहराने के मामले को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि जिला प्रशासन स्कूल के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, भाजपा ने कलेक्टर के इस आदेश को गैर-जरूरी बताया और आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि मोहन भागवत झंडा फहराएंगे।। भाजपा और आरएसएस का कहना है कि झंडा कोड के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी स्कूल में ध्वजारोहण कर सकता है।
Kerala: RSS Chief Mohan Bhagwat unfurled the national flag in Palakkad school pic.twitter.com/vDK8xn9V20
— ANI (@ANI) August 15, 2017
गौरतलब है कि भाजपा और आरएसएस पिछले काफी समय से केरल में अपनी पैठ बनाने को जुटी हैं। केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर हमले और हत्या के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। आरएसएस ने पहली बार 2002 में नागपुर में तिरंगा फहराया था।