वाजपेयी और महामना मालवीय को ‘भारत रत्न’
आम सहमति की राजनीति का सूत्रपात करने और व्यापक राष्ट्रीय फलक पर अपनी स्वीकार्यता कायम करने वाले करिश्माई नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एवं हिन्दू महासभा नेता महामना मदन मोहन मालवीय को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इस सम्मान की घोषणा 25 दिसंबर को वाजपेयी के 90वें जन्मदिन और मालवीय जी की 153वीं जयंती से पूर्व की गयी है। भारत रत्न प्राप्त करने वालों की संख्या अब 45 हो गई है।
'लौट सकता है गठबंधन की राजनीति का युग'
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इससे इंकार नहीं किया कि भारत में गठबंधन की राजनीति का युग लौट सकता है। भारत जैसे ‘विविविधता भरे’ देश में यह फिर संभव है। आडवाणी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि भारत में हर किसी को सभी संभावनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए।
भाजपा संसदीय बोर्ड से अटल-आडवाणी-जोशी बाहर
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पार्टी ने संसदीय बोर्ड से हटा दिया है। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा को बोर्ड में शामिल किया गया है।
RSS प्रमुख से मोदी,राजनाथ की मुलाकात से बिफरा विपक्ष
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र भाई मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात ने सियासी हलके में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस जहां इसे मोदी को संघ द्वारा संचालित होने वाला नेता करार दिया तो वहीं सीपीएम ने इसे भाजपा का अन्दरूनी मामला माना है। इससे पहले 16वीं लोकसभा के चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही मोदी और राजनाथ सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
बीजेपी मैनिफेस्टो : बेहतर भारत का दस्तावेज
भाजपा के घोषणा पत्र में जिस तरह से राष्ट्र, राष्ट्रीय और राष्ट्रीयता को जगह दी गई है वो शानदार है। इकोनॉमिक नेशनलिज्म (आर्थिक राष्ट्रवाद), नेशनल लैंड यूज पॉलिसी (राष्ट्रीय भूमि प्रयोग नीति) भारतीय जनता पार्टी के पार्टी विद डिफरेंस वाली लाइन को मजबूती से आगे बढ़ाता है।
सचिन को भारत रत्न देने पर सियासी भूचाल
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। यह भूचाल इसलिए आया है क्योंकि यूपीए सरकार की मुख्य पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है। सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न नहीं देने पर भी सवाल उठने लगे हैं।