सात राज्यों की 64 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमा, वोटिंग 7 को
लोकसभा चुनाव के आठवें चरण में 7 राज्यों के 64 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को वोट डाले जाएंगे। इसके के लिए करीब 900 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी सीटों पर सोमवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। आठवें चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की सात सीटों, जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटों, उत्तर प्रदेश की 15 सीटों और पश्चिम बंगाल की छह सीटों के साथ ही उत्तराखंड की सभी पांच सीटों एवं हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। मतदान सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।
यूपी का बढ़ा सियासी पारा: सोनिया ने भरा पर्चा, सपा का घोषणापत्र जारी
लोकसभा चुनावों की उलटी गिनती के साथ ही यूपी में भी बुधवार को सियासी पारा काफी चढ़ता दिखाई दिया। एक तरफ जहां सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने फूलों की बरसात के बीच रायबरेली से नामांकन दाखिल किया वहीं मंगलवार को वरुण गांधी द्वारा राहुल गांधी की तारीफ की भी चर्चा ने माहौल गर्माये रखा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने को नामांकन भरने के लिए राहुल गांधी खुद कार चला कर ले गए। रायबरेली के कलेक्टर ऑफिस में नामांकन दाखिल करने से पहले सोनिया और राहुल ने पूजा-अर्चना की।
यूपी ही नहीं पूरे देश में नमो-नमो : ओपिनियन पोल
लोकसभा चुनाव-2014 को लेकर टीवी चैनलों ने देश का मिजाज अपने-अपने तरीके से भांपना शुरू कर दिया है। एबीपी न्यूज-नीलसन ने अपने एक सर्वे में सबसे अधिक सीटों वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में मोदी का जादू चलने की बात कही है वहीं, इंडिया टुडे ग्रुप-सी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक अगर आज की तारीख में आम चुनाव कराए जाएं तो कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है। भाजपा को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि इस उठापटक में कोई भी गठबंधन यूपीए हों या एनडीए, उस जादुई अंक को छूने में नाकाम होती दिख रही है जो केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए चाहिए।
नेताजी! गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए : मोदी
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गुरुवार को सियासी पारा गरम था। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जब गोरखपुर विजय शंखनाद रैली के चुनावी मंच से बोलने के लिए खड़े हुए तब तक बनारस में मुलायम-अखिलेश की रैली और अमेठी में राहुल गांधी का जनता दरबार खत्म हो चुका था। मोदी ने अपने भाषण में दोनों ही पार्टियों को घेरने की कोशिश की। मोदी ने इस बात को लेकर हर्ष जताया कि उत्तर प्रदेश में वह जहां भी जाते हैं बाप-बेटे मेरा पीछा नहीं छोड़ते। वे कहते हैं कि मोदी की हैसियत नहीं है उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने की। मोदी ने कहा, ' गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।'
सपने खोलती हैं कामयाबी की खिड़कियां : रेणु खटोड़
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन सिस्टम की चांसलर और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन की अध्यक्ष रेणु खटोड़ का कहना है कि जीवन को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने के लिए बड़े सपने जरूर देखने चाहिए। खुद को इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय रेणु अपने सपनों और जज्बे को देती हैं।
यूपी: लोकसभा चुनाव में सपा को टक्कर देगी आप
दिल्ली विधानसभा में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का मन बना लिया है। पार्टी उत्तर प्रदेश में भी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। यह बात आम आदमी पार्टी केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कही।
उप्र में राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल, निशाने पर सपा
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और पीएम उम्मीदवार राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और अखिलेश सरकार पर सीधा हमले करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कम्प्यूटर की सरकार है, लेकिन कम्प्यूटर चलते नहीं हैं। राहुल ने कहा कि राजनीतिक लोगों ने अपने फायदे के लिए मुजफ्फरनगर में दंगे कराए और हिंदू-मुसलमानों को आपस में लड़ाया गया।
नरेंद्र मोदी को यूपी से उतारने की तैयारी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के साथ ही उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ाने की भी कोशिशें शुरू हो गई हैं। मालूम हो कि इससे पहले, देश के आठ प्रधानमंत्री यूपी से ही हुए हैं। दक्षिण में भाजपा का कोई खास आधार नहीं है इसलिए उसकी नजर उत्तर भारत पर है जिसमें सिर्फ यूपी देश को 80 सांसद देता है।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में जीतेगी भाजपा : सर्वे
एक सर्वे के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की चांदी ही चांदी है। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। एक अंग्रेजी चैनल और एक अंग्रेजी अखबार द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए सर्वे के मुताबिक भाजपा को सपा शासित उत्तर प्रदेश में 29 से 33 सीटें मिल सकती हैं।