लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, रायबरेली से लड़ेंगी सोनिया
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें गुजरात की चार और उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। रायबरेली से एक बार फिर सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे।
केरल विस चुनाव : भाजपा ने जारी की पहली सूची
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में कुल 22 प्रत्याशी हैं। सूची में राज्य बीजेपी के प्रमुख नेता ओ. राजागोपाल और हाल में बने केरल बीजेपी के अध्यक्ष कुमानेम राजाशेखरन का नाम भी है। केरल में इसी साल 16 मई को मतदान होना है।