SSC घोटाले पर राजनीति शुरू, दिल्ली के सीएम ने रखी CBI जांच की मांग
कई दिनों से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परिक्षाओं को लेकर हो रहे गोरखधंधे पर प्रदर्शनरत छात्रों को अनसुना कर रहे राजनीतिक पार्टियों की नींद आखिरकार टूट गई है। जहां शनिवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इनकी सुध ली वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
मनोज तिवारी के घर पर हमला, कहा- गहरी साजिश, पुलिस बोली- यह रोड रेज का मामला
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर देर रात कुछ लोगों ने काफी हंगामा किया। ये सारी वारदात सीसीटीवी में कैद है। जहां वो लोग सांसद के स्टाफ को निशाना बना रहें हैं। वारदात के समय तिवारी घर पर नहीं थे। घटना के बारे में जानकारी खुद सांसद ने अपने ट्विट के जरिए दी। भारतीय जनता पार्टी ने इस हमले को गहरी साजिश करार दिया है वहीं पुलिस का कहना है कि दरअसल, ये रोड रेज का मामला है।
मनोज तिवारी को दिल्ली और नित्यानंद को बिहार BJP की कमान
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली शाखा में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी आलाकमान ने दिल्ली की उत्तर-पूर्व सीट से सांसद मनोज तिवारी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। तिवारी को मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही एक अन्य परिवर्तन में बिहार भाजपा का अध्यक्ष नित्यानंद राय को बनाया गया है।