BYPOLL: BJP ने गंवाई उमा की सीट, राणे हारे
चार राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे चौंकाने वाला परिणाम महाराष्ट्र से आया है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता नारायण राणे शिवसेना की उम्मीदवार तृप्ति सावंत से 19 हजार वोटों से चुनाव हार गये हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने उमा भारती की छोड़ी सीट चरखारी पर सपा ने कब्जा जमा लिया है।
मयंक गांधी ने 'आप' पर दागा दूसरा ब्लॉग बम
आम आदमी पार्टी के भीतर राजनीतिक भूचाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अपने ब्लॉग से पार्टी में हड़कंप मचाने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और महाराष्ट्र के संयोजक मयंक गांधी ने शनिवार को फिर एक खुलासा किया है। अपने नए ब्लॉग में मयंक गांधी ने लिखा है कि पार्टी छोड़ने के लिए मुझे अपमानित किया जा रहा है।
फड़णवीस ने ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ
शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य समारोह में 44 साल के देवेंद्र फड़णवीस ने सात कैबिनेट और दो राज्य मंत्रियों के साथ करीब 35,000 लोगों की मौजूदगी में शपथ ली। एकनाथ खड़से, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, प्रकाश मेहता, विष्णु सावरा और चंद्रकांत पाटिल कैबिनेट और दिलीप कांबले व विद्या ठाकुर राज्यमंत्री बने हैं। समारोह खत्म होने के बाद देवेंद्र फड़णवीस ने अपने मंत्रियों के साथ वानखेड़े स्टेडियम के चक्कर लगाए। इस मौके पर भाजपा के दिग्गजों के साथ ही ऐन मौके पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुंचे।
महाराष्ट्र में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी
महाराष्ट्र में मोदी लहर पर सवार सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद भाजपा अब सरकार गठित करने के लिए एनसीपी और शिवसेना की तरफ देख रही है। क्योंकि राज्य में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।महाराष्ट्र में खंडित जनादेश के बीच एक बार फिर से गठबंधन सरकार की स्थिति बन गई जहां 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 122 सीटों पर जीत हासिल हुई। उसकी पूर्व सहयोगी शिवसेना को 63 सीटें प्राप्त हुई हैं। उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने गठबंधन के समय भाजपा को 119 सीटें देने की पेशकश की थी। साल 2009 के मुकाबले इस बार भाजपा को 76 सीटें अधिक मिली हैं।
महाराष्ट्र में 64 तो हरियाणा में 76 प्रतिशत वोटिंग
हरियाणा में अगली सरकार चुनने के लिए बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 76 फीसदी मतदान हुआ। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए बुधवार को ही हुए चुनाव में शाम छह बजे तक करीब 64 फीसदी मतदान की खबर है। उप निर्वाचन आयुक्त सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अंतिम सूचना मिलने तक महाराष्ट्र में 64 फीसदी मतदान की सूचना है।महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में धमाका किया और एक मतदान दल पर फायरिंग की। सीआरपीएफ का एक जवान इस घटना में घायल हो गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदान
हरियाणा और महाराष्ट्र में नई विधानसभा के गठन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। मतदान की शुरुआत में ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भाजपा के विनोद तावड़े और अभिनेत्री रेखा, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मतदान किया। वहीं हरियाणा विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और चाय की चुस्कियों के बीच आम लोगों से बात भी की।
महाराष्ट्र, हरियाणा में प्रचार थमा, वोटिंग 15 को
हरियाणा और महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम समाप्त हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां कांग्रेस तथा अन्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियों पर निशाना साधा वहीं विरोधियों ने भी पलटवार किया। नरेंद्र मोदी ने धुआंधार प्रचार करते हुए दोनों राज्यों (महाराष्ट्र और हरियाणा) में 30 से ज्यादा रैलियां कीं। चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय चेहरों के बगैर भाजपा मोदी पर काफी हद तक निर्भर दिखी। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि हरियाणा में 90 सीटें हैं।
दिल्ली से बाहर का चुनाव नहीं लड़ेगी आप
लोकसभा चुनाव में करारी हार से सबक सीखते हुए आप अपना पूरा ध्यान फिलहाल दिल्ली में लगा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गूगल हैंगआउट में पार्टी वॉलंटियर्स से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे पंचतत्व में विलीन
केंद्रीय मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे बुधवार को अपने पैतृक गांव परली (बीड जिला) में पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में एक सड़क हादसे में मुंडे की मौत हो गई थी। लाखों समर्थकों और परिवार के शोक संतप्त सदस्यों ने नम आंखों से महाराष्ट्र भाजपा के सबसे कद्दावर जननेता को यहां अंतिम विदाई दी। पिछड़ा क्षेत्र माने जाने वाले मराठवाड़ा के नेता मुंडे को आखिरी विदाई देने के लिए उनके गृह नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। मुंडे की बड़ी बेटी पंकजा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी में 26:22 का फार्मूला
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां 26-22 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गई हैं। इसके तहत महाराष्ट्र में कांग्रेस 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि शरद पवार की पार्टी एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।