NDA सरकार के खिलाफ YSR कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी TDP!
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ 16 मार्च को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे की मांग को लेकर राज्य की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
केरल : राजनीतिक हिंसा पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित
केरल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर सोमवार को विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर केरल विधानसभा की कार्यवाही बाधित की। हाल में हुई राजनीतिक हिंसा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ ही भाजपा व आरएसएस शामिल रहे हैं।
तमिलनाडु में विधायकों के आए 'अच्छे दिन', वेतन हुआ दोगुना
सत्ता विमर्श ब्यूरो
पुडुचेरी: CM नारायणसामी और उप-राज्यपाल बेदी के बीच ठनी, नाराज बेदी बोलीं- मैं कोई रबर स्टाम्प नहीं
उप-राज्यपाल किरण बेदी ने केन्द्र शासित प्रदेश की सरकार पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है साथ ही साफ किया है कि उन्हें रबड़ स्टाम्प बनाने की भूल ना की जाए। किरण बेदी ने गुरूवार को कहा कि वह कोई रबड़ स्टांप नहीं हैं। वह एक प्रशासक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। गौरतलब है कि केन्द्र शासित प्रदेश में वी नारायणसामी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का किरण बेदी से टकराव रहा है।
UP में बढ़ते अपराध पर विपक्ष को योगी ने घेरा, अखिलेश बोले- हमारी नहीं ये आपकी सरकार है
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम रेट से लगातार प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होती जा रही है। मथुरा में सर्राफा व्यापारियों की हत्या, सहारनपुर में दंगे, आगरा में हत्या, इलाहाबाद में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे कई मामले प्रदेश सरकार के गले की हड्डी बने हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा में पूर्व और वर्तमान सीएम आमने-सामने थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार को काफी खरी खोटी सुनाए।
विश्वास नहीं छोड़ेंगे आप का साथ: सौंपी गई राजस्थान की कमान, अमानतुल्लाह सस्पेंड
MCD चुनावों में बुरी तरह पिटने के बाद आम आदमी पार्टी में जारी घमासान फिलहाल थमता दिख रहा है। पार्टी के अहम सदस्य और कवि कुमार विश्वास आप में बने रहेंगे। खुलेआम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर होने के बाद से विश्वास अपने घर में ही घिरते दिखे थे। उनके खिलाफ विधायक अमानतुल्लाह खान भी खुल कर मैदान में आ गए थे और उन्होंने विश्वास को भाजपा और आरएसएस का एजेंट करार दिया था।
उप्र में अब छठ पर भी बंद नहीं होंगे स्कूल, योगी सरकार ने चलाई 15 सार्वजनिक अवकाश पर कैंची
पूर्वांचल और बिहार के महापर्व छठ पर अब उत्तर प्रदेश में कोई छुट्टी नहीं होगी। डूबते सूरज और उगते सूरज को अर्घ्य देने वाले त्योहार पर सरकारी महकमों और स्कूल-कॉलेजों में अबाधित रूप से चलेंगे। ऐसा प्रदेश की योगी कैबिनेट ने तय किया है। खास बात ये कि छठ समेत जिन 15 छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है उसकी व्यवस्था पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार ने की थी।
पुलवामा घटना के बाद सड़कों पर उतरा कश्मीर का भविष्य
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ सीधी तकरार में चोटिल करीब 50 छात्रों के पक्ष में सोमवार को श्रीनगर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र सड़क पर उतर आए। इनमें छात्रायें भी थीं। सुरक्षाबलों के साथ झड़प में करीब 60 विद्यार्थियों के घायल होने की खबर है जिनमें युवतियां भी शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा की घटना के समर्थन में छात्रों ने प्रदर्शन का रास्ता चुना। इस अप्रत्याशित घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया।
झुठी थी खबर, योगी नहीं अखिलेश ने ही किया था निजी मेडिकल कॉलेजों में कोटा खत्म!
उत्तर प्रदेश सरकार ने मीडिया में आ रही उन खबरों का खंडन किया है जिसमें योगी सरकार द्वारा निजी डेंटल और मेडिकल कॉलेजों में एससी, एसटी और ओबीसी कोटा खत्म करने की बात कही जा रही है। मेडिकल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये व्यवस्था अखिलेश सरकार ने ही की थी और इसका आदेश 10 मार्च को ही पारित कर दिया गया था।
CBI चार्जशीट पर बोले वीरभद्र- ये धूमल और अनुराग ठाकुर की चाल
आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की चार्जशीट को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की साजिश करार दिया है। उन्होंने इसका आरोप हिमाचल के दो कद्दावर नेताओं पीके धूमल और अनुराग ठाकुर पर लगाया है। वीरभद्र ने कहा कि उन्हें फंसाने की चाल इन्हीं दो नेताओं ने की है। उन्होंने कहा-सोची समझी साजिश के तहत उन पर ये केस दर्ज किया गया है।हिमाचल के हमीरपुर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी तो लड़ाई शुरू हुई है।