लोकसभा चुनाव : अमेठी से राहुल, रायबरेली से सोनिया, भोपाल से दिग्विजय की उम्मीदवारी तय
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले कांग्रेस सात बार में कुल 182 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।
चुनाव लड़ने से प्रियंका ने किया इंकार, बोली- मेरी मां सबसे बहादुर, वही लड़ेंगी रायबरेली से
कांग्रेस अध्यक्ष की कमान राहुल के हाथों में सौंपे जाने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास ले लेंगी और रायबरेली संसदीय सीट से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन प्रियंका ने साफ किया कि मेरी सोनिया गांधी एक मजबूत मां है और 2019 में रायबरेली से वही चुनाव लड़ेंगी।
रायबरेली में मुख्यमंत्री अखिलेश, राहुल गांधी की तरह दिखते हैं!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरह दिखते हैं। ये बात उन्होंने खुद कही। मौका था धनतेरस पर प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को बर्तन बांटने का। इस दौरान सीएम साहब सभी विपक्षी पार्टियों पर बरसे पर राहुल गांधी के प्रति लगाव साफ छलका। हालांकि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की बुरी गत पर अपने विचार जाहिर किए थे। सीएम ने कहा कि जब रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में वो पहुंचे तो उन्हें बच्चे पहचान नहीं पाये और उनस पूछा- आप राहुल गांधी हैं?
कांग्रेस का खोया गौरव वापस दिलाऊंगी : सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में हार के लिए निराश नहीं होने की सलाह दी। शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सोनिया ने कहा, 'पार्टी के बुनियादी उसूलों पर चलकर कांग्रेस की आन-बान-शान को हासिल करने तक मैं चैन से नहीं बैठूंगी।'
सोनिया के खिलाफ उमा को नहीं उतारेगी भाजपा
रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनावी टक्कर देने की अटकलों के बीच भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने साफ कर दिया है कि वो सोनिया को चुनौती देने को तैयार हैं, लेकिन इसके साथ ही वो झांसी सीट नहीं छोड़ेंगी।
रायबरेली में सोनिया को टक्कर देंगी उमा भारती!
रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर देने के इरादे के साथ भाजपा पार्टी की वरिष्ठ और फायरब्रांड हिन्दुत्व नेता उमा भारती को चुनाव मैदान में उतार सकती है। खबरिया चैनलों के मुताबिक, भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उमा भारती को रायबरेली से चुनाव लड़ाने पर सहमति बन चुकी है। इसके साथ ही भाजपा अमेठी से भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दमदार प्रत्याशी खड़ा करने पर विचार कर रही है। इसे लेकर स्मृति ईरानी का नाम सामने आया था लेकिन स्थानीय न होने के कारण उन पर सहमति नहीं बन पाई। हालांकि अभी तक इस बारे में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
गांधी परिवार का बेड़ा पार लगाएंगी अब प्रियंका
गांधी परिवार के मजबूत किले अमेठी पर आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता से निपटने के लिए प्रियंका गांधी खुद मोर्चा संभालने जा रही हैं। अभी तक सिर्फ अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सीट रायबरेली का काम देखती आ रहीं प्रियंका आगामी लोकसभा चुनावों में न सिर्फ परिवार की दोनों अहम सीटों में प्रचार करेंगी, बल्कि अपनी मां सोनिया, भाई राहुल के चुनावी और भावी कार्यक्रमों की कमान भी संभालेंगी। यह जानकारी सोमवार को कांग्रेस महासचिव और कम्युनिकेशन प्रभारी अजय माकन ने दी।