'भारत में सत्ताधारी पार्टी से असहमत पत्रकारों की प्रताड़ना चिंताजनक'
मीडिया की दशा-दिशा पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरडब्ल्यूबी) के मुताबिक, भारत में सत्ताधारी पार्टी की नीति और कार्य व्यवहार से इत्तेफाक नहीं रखने वाले पत्रकारों को परेशान किए जाने का मामला चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है।
नोटबंदी में जल्दबाजी और राम मंदिर निर्माण में देरी पर उद्धव ने भाजपा पर दागे शब्दों के तीर
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार में भाजपा पर एक नया तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि नोटबंदी का निर्णय इतनी तत्परता से लिया जा सकता है तो फिर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर निर्णय अभी तक क्यों नहीं लिया गया।
मोदी और माणिक की मौजूदगी में बिप्लब ने संभाली त्रिपुरा की कमान
त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को विप्लब कुमार देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, त्रिपुरा के निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली। उपमुख्यमंत्री के रूप में जिश्नू देब को शपथ दिलाई गई।
पूरे 50 साल के लिए सत्ता में आई है भारतीय जनता पार्टी : शाह
मिशन-2019 के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित इस वक्त मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं। शुक्रवार को राजधानी भोपाल पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की पहली ही बैठक में साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी 5-10 नहीं, पूरे 50 साल के लिए सत्ता में आई है और यह भाव कार्यकर्ताओं के भीतर होना चाहिए, तभी देश में आमूलचूल परिवर्तन संभव हो सकेगा।
मणिपुर में BJP सरकार पर संकट, स्वास्थ्य मंत्री ने किया बगावत
मणिपुर में एक महीने पहले गठित भाजपा नीत गठबंधन सरकार को तब करारा झटका लगा जब सूबे के वरिष्ठ मंत्री एल. जयंतकुमार ने अपने अधिकार क्षेत्र में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के 'दखल' को लेकर शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा पत्र में कहा गया है कि उन्हें मंत्री बनाने के लिए वह मुख्यमंत्री के शुक्रगुजार हैं, लेकिन अपने काम में 'दखलंदाजी' के कारण वह अपने पद पर बने रहने में सक्षम नहीं हैं।